फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A truck went out of control and overturned in Daurala of Meerut and a laborer was injured

Accident in Meerut: अनियंत्रित होकर पलटा डस्ट से भरा ट्रक, मची चीख-पुकार, ऐसे बची मजदूर की जान

Tue, 16 Jan 2024 12:17 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 16 Jan 2024 12:17 PM IST
सार

Accident in Meerut : मेरठ में डस्ट से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। इस दौरान चालक ट्रक को छोड़कर फरार हो गया, जबकि एक मजदूर घायल हो गया।

विज्ञापन
A truck went out of control and overturned in Daurala of Meerut and a laborer was injured
मेरठ में अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में दौराला रोड पर मोहम्मदपुर गांव स्थित श्मशान के पास मंगलवार सुबह घने कोहरे के चलते डस्ट से भरा एक ट्रक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित हो गया, जिस कारण ट्रक खाई में पलट गया।

विज्ञापन


वहीं, घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से भाग निकला, जबकि ट्रक में सवार दौराला निवासी मजदूर अखलाक का पैर ट्रक में दब गया। मौके पर एकत्रित हुई भीड़ ने पुलिस को मामले की जानकारी दी।

विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की सहायता से ट्रक को हटाने का प्रयास किया। इसी बीच वहां से गुजर रहे मजदूर शहजाद, अफजाल, लोकेंद्र, मोबिन और अवहेल पास के ही एक स्कूल से गैस वेल्डिंग का कटर लाए और ट्रक को काटकर मजदूर को बाहर निकाला।

यह भी पढ़ें: दोस्त की हत्या: मामूली विवाद और दुश्मनी में बदल गई दोस्ती, गाली देते ही दरांती से काट दिया हिस्ट्रीशीटर का गला

वहुीं, गंभीर हालत में मजदूर को मोदीपुरम स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस दौरान मार्ग पर जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने किसी तरह जाम पर काबू पाया। पुलिस ने परिचालक सरवर मुजफ्फरनगर निवासी कासिम को हिरासत में ले लिया, जबकि चालक हसीन मौके से भाग निकला। चालक दौराला से लावड़ की ओर डस्ट लेकर जा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed