{"_id":"6a107845b980b7890501fa06","slug":"a-truck-loaded-with-pesticides-overturned-at-baparasi-turn-meerut-news-c-44-1-smrt1055-112429-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: बपारसी मोड़ पर कीटनाशक दवा से लदा ट्रक पलटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: बपारसी मोड़ पर कीटनाशक दवा से लदा ट्रक पलटा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। थाना क्षेत्र के मेरठ-करनाल हाईवे पर बपारसी मोड़ के पास शुक्रवार सुबह कीटनाशक दवा से लदा तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक चालक को मामूली चोटें आईं, जबकि आसपास गुजर रहे कई वाहन बाल-बाल बच गए।
ट्रक मेरठ से कीटनाशक दवा के बोरे लेकर करनाल की ओर जा रहा था। शुक्रवार को जब वाहन बपारसी मोड़ के पास पहुंचा तो तेज रफ्तार के कारण चालक का नियंत्रण स्टेयरिंग से हट गया और ट्रक सड़क किनारे पलट गया। हादसे के बाद ट्रक में लदे कीटनाशक दवा के बोरे सड़क पर बिखर गए जिससे कुछ देर के लिए मार्ग पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गनीमत रही कि उस समय सड़क पर अधिक यातायात नहीं था अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। राहगीरों ने मौके पर पहुंचकर चालक को ट्रक से बाहर निकाला और स्थानीय चिकित्सक से उसका प्राथमिक उपचार कराया। पुलिस ने घटना की जानकारी लेते हुए क्षतिग्रस्त ट्रक और सामान को हटवाने की कार्रवाई शुरू कर दी है।