{"_id":"685ef98127e475e9c90c99ac","slug":"a-trolley-loaded-with-straw-overturned-on-the-service-road-of-bhuni-intersection-sardana-news-c-73-1-mct1008-104398-2025-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूनी चौराहे की सर्विस रोड पर पुआल से लदी ट्राॅली पलटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूनी चौराहे की सर्विस रोड पर पुआल से लदी ट्राॅली पलटी
विज्ञापन
सरूरपुर। मेरठ-करनाल हाईवे पर भूनी चौराहे के पास सर्विस रोड पर बने गड्ढे में धान के पुआल से लदी ट्राॅली पलट गई। इस कारण रोड पूरी तरह से बंद हो गई। लोगों को दूसरी साइड से घूमकर गुजरना पड़ा। इस कारण लोगों को बड़ी समस्या का सामना करना पड़ा।
गांव जौला निवासी यामीन ट्राली में धान की पुआल भरकर सरधना जा रहा था। वह सरधना जाने के लिए भूनी चौराहे के पास सर्विस रोड पर पहुंचा तो रोड पर बने गड्ढे में पानी भरने की वजह से वह दिखाई नहीं दिया। इसके चलते ट्राॅली का पहिया गड्ढे में गिरने से पुआल लदी ट्राॅली अनियंत्रित होकर पलट गई। गनीमत रही कि जिस समय ट्राॅली पलटी उसके बराबर में कोई दूसरा वाहन नहीं था। पुआल लदी ट्राॅली पलटने से रोड की एक साइड पूरी तरह से बंद हो गई।
राहगीरों को हाईवे पार कर दूसरी साइड से जाना पड़ा। स्थानीय लोगाें ने बताया कि रोड पर बने गड्ढे की शिकायत कई बार राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों से कर चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। इससे पहले भी कई ई-रिक्शा इस गड्ढे के कारण पलट चुकी हैं। जिसमें छात्रा समेत कई राहगीर घायल हो गए थे। भाकियू किसान सभा के कार्यकर्ता शनिवार को डीएम से शिकायत करेंगे। भाकियू किसान सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज त्यागी ने बताया कि यदि जल्द एनएचएआई के अधिकारी ने रोड की मरम्मत नहीं की तो वह हाईवे पर भी अनिश्चितकालीन धरना देंगे।
विज्ञापन
एनएचएआई के अधिकारी प्रभात शर्मा का कहना है कि जल्द रोड की मरम्मत कराकर समस्या का समाधान किया जाएगा।