फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A trolley loaded with straw overturned, leaving commuters stranded for four hours.

Meerut News: पुआल से लदी ट्राॅली पलटी, चार घंटे तक जाम में फंसे राहगीर

Wed, 15 Oct 2025 10:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Oct 2025 10:24 PM IST
विज्ञापन
A trolley loaded with straw overturned, leaving commuters stranded for four hours.
सरधना। बिनौली रोड पर ट्राली पलटने से लगा रहा कई घंटें जाम। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। नगर के देवी मंदिर के पास पुआल से लदी एक ट्रैक्टर-ट्राॅली अचानक पलट गई। यह दुर्घटना पुलिया निर्माण स्थल पर हुई। इस कारण संकरी सड़क पर यातायात पूरी तरह अव्यवस्थित हो गया। इससे सरधना-बिनौली मार्ग पर करीब चार घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही।
घटनास्थल पर नगर पालिका द्वारा पुलिया का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। फिलहाल केवल एक लेन चालू है। ऐसे में ट्राॅली के पलटते ही दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। स्कूल बसें, एंबुलेंस और आम राहगीर घंटों तक जाम में फंसे रहे। सूचना मिलते ही पुलिस व नगर पालिका की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों और जेसीबी की मदद से पुआल हटाकर ट्राॅली को सड़क किनारे किया गया। चार घंटे की मशक्कत के बाद यातायात सामान्य किया जा सका।
विज्ञापन

स्थानीय निवासियों ने नगर पालिका से मांग की है कि जब तक पुलिया का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो जाता, तब तक वहां यातायात नियंत्रण व सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं। लोगों का कहना है कि पिछले कई दिनों से चल रहा निर्माण कार्य अव्यवस्थित है, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed