फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A tractor coming from the opposite direction hit the bike rider.

Meerut News: विपरीत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर ने बाइक सवार को टक्कर मारी

Tue, 24 Feb 2026 10:07 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 10:07 PM IST
विज्ञापन
A tractor coming from the opposite direction hit the bike rider.
दौराला। कपसाड़ गांव निवासी बाइक सवार नितिन को दौराला आने के दौरान वलीदपुर कट पर ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से नितिन घायल हो गया। घायल को मोदीपुरम स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक नितिन किसी काम से बाइक पर सवार होकर दौराला आ रहा था। जब वह वलीदपुर कट के पास पहुंचा तो विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रैक्टर ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। ट्रैक्टर का पहिया उसके पैर के ऊपर से उतरने के कारण बुरी तरह कुचला गया। चालक ट्रैक्टर लेकर भाग निकला। मौके पर एकत्रित हुए राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने गंभीर हालत में नितिन को भर्ती कराया। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल का कहना है कि अभी तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed