फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A tiger came in front of the engineer's car, causing panic

अभियंता की कार के सामने आया बाघ, बनी दहशत

Fri, 18 Apr 2025 12:07 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Fri, 18 Apr 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
A tiger came in front of the engineer's car, causing panic
कालागढ़ में केंद्रीय कॉलोनी में सड़क कोपार कर जंगल की ओर से जाता बाघ। स्त्रोत वन विभाग - फोटो : udhampur news
कालागढ़/नहटौर। केंद्रीय कॉलोनी में अभियंता की कार के सामने बाघ आ गया। आबादी क्षेत्र में लगातार बाघ के दिखाई देने से लोग दहशत में है।
विज्ञापन

केंद्रीय कॉलोनी में सहायक अभियंता तनवीर अहमद अपने वाहन से कहीं जा रहे थे। हनुमान मंदिर के निकट एक बाघ कार के सामने आ गया। जिसे देखकर उन्होंने वाहन रोक लिया। कुछ ही देर में बाघ सड़क पार कर जंगल की ओर चला गया। केंद्रीय कॉलोनी में बड़ी संख्या में वन विभाग राजकीय आवासों का ध्वस्तीकरण कर चुका है।
जिसकी वजह से जंगल से आने वाले वन्य जीव अब आसानी से आबादी की ओर पहुंचने लगे हैं। लगातार एक बाघ इस क्षेत्र में लोगों को दिखाई दे रहा है। जिसकी वजह से शाम होते ही सड़क पर सन्नाटा छा जाता है। कालागढ़ के उप्रभागीय वन अधिकारी बिंदरपाल का कहना है कि वन्य जीव बाहुल्य क्षेत्र में वन्यजीवों से दूरी बनाए रखें। वन्यजीवों के दिखाई देने पर सूचना वन विभाग को दें।
विज्ञापन

ताहरपुर में गुलदार ने बछड़े को बनाया निवाला : नहटौर बुधवार की रात गुलदार ने गांव ताहरपुर असना निवासी राजू पुत्र साधू की पशुशाला में बंधे बछडे़ को निवाला बना लिया। वन विभाग की टीम ने गांव में पहुंचकर घटना की जानकारी ली। उन्होंने गांव वालों को सचेत रहने के लिए कहा है। टीम के सदस्यों ने ग्रामीणों को जंगल में कृषि कार्य के लिए समूह बनाकर जाने, बच्चों को जंगल में न ले जाने, गले पर मोटा कपड़ा लपेटकर जाने, मुखौटा लगाने, बाइक चलाते समय हेलमेट लगाने के साथ गले पर भी कपड़ा लपेटने, रात
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed