{"_id":"68cc78a13ad4b846d0076037","slug":"a-tenth-grade-student-hanged-himself-at-home-and-committed-suicide-meerut-news-c-72-1-mct1012-140822-2025-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: दसवीं के छात्र ने घर में फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: दसवीं के छात्र ने घर में फंदा लगाकर दी जान
Fri, 19 Sep 2025 02:54 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Fri, 19 Sep 2025 02:54 AM IST
विज्ञापन
गंगानगर (मेरठ)। गंगानगर के एम-ब्लॉक में 16 वर्षीय दसवीं के छात्र ने घर में फंदा लिया। परिजन जब तक किशोर को अस्पताल लेकर पहुंचे उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस शव का पोस्टमार्टम करने पर अड़ी रही, लेकिन परिजनों ने कार्रवाई से इन्कार कर दिया।
गंगानगर एम ब्लॉक निवासी महिला स्कूल कर्मचारी है। उनका 16 वर्ष से बेटा एक स्कूल में 10वीं का छात्र था। परिजनों के अनुसार बृहस्पतिवार सुबह-सुबह स्कूल गया था। दोपहर में वापस लौटा और सीधे अपने कमरे में चला गया। कमरे में उसने बेड पर स्टूल रखकर फंदा लगा लिया, किसी तरह परिजनों ने उसे फंदे से उतारा और रक्षापुरम स्थित हॉस्पिटल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने किशोर को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर गंगानगर थाना पुलिस पहुंच गई। पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराने की जिद पर अड़ी, लेकिन लेकिन परिजनों ने कार्रवाई से इन्कार कर दिया। बाद में पुलिस ने शव को परिजनों के हवाले कर दिया। इस मामले में सीओ सदर देहात शिव प्रताप सिंह ने बताया कि गंगानगर एम ब्लॉक में एक छात्र द्वारा आत्महत्या की घटना सामने आई है। परिजनों ने लिखित शिकायत नहीं दी है और न ही पोस्टमार्टम कराया है।