फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A teenager was shot in the leg under suspicious circumstances, injured

संदिग्ध हालात में किशोर के पैर गोली लगी, घायल

Sat, 21 Jun 2025 02:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jun 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
A teenager was shot in the leg under suspicious circumstances, injured
मवाना। मिल रोड निवासी 13 वर्षीय किशोर संदिग्ध परिस्थितियों में पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मेरठ अस्पताल से सूचना मिलने पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

शुक्रवार को पुलिस को फेमिली हेल्थ अस्पताल मेरठ से सूचना मिली कि मिल रोड निवासी 13 वर्षीय मोहम्मद सैफ पैर में गोली लगने से घायल होने के बाद भर्ती कराया गया है। सूचना पर पुलिस जांच के लिए मेरठ अस्पताल रवाना हो गई। मोहम्मद सैफ के पिता सरफराज ने बताया कि परिवार के लोग मकान में नीचे थे। सैफ ऊपर कमरे में अकेला था। गोली कैसे लगी, इसकी जानकारी उसे नहीं है।
विज्ञापन

उपनिरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि सैफ का अस्पताल में इलाज चल रहा है। सैफ के बयान दर्ज किए गए हैं। सैफ के अनुसार, वह खेत पर ट्यूबवेल पर नहाने गया था। नहाने के बाद सैफ को ट्यूबवेल के पास एक तमंचा पड़ा हुआ मिला। जिसे वह छुपाकर अपने घर ले आया तथा घर के ऊपर बने कमरे में ले जाकर दोपहर में उसके साथ छेड़खानी कर रहा था। इसी दौरान अचानक तमंचे से गोली चल गई। गोली उसके दाहिने पैर में घुटने के नीचे लगी। गोली की आवाज सुनकर नीचे से माता-पिता ऊपर पहुंचे और घायल अवस्था में सैफ को फेमिली हेल्थ अस्पताल मेरठ लेकर आए। डॉक्टर ने बताया कि एक्सरे रिपोर्ट में सैफ के पैर में गोली फंसी दिख रही है। ऑपरेशन कर गोली निकाली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठेली खड़ी करने के विराेध पर की मारपीट
मवाना। मोहल्ला तिहाई भैरो गिरी मंदिर निवासी जितेंद्र कुमार ने दूसरे समुदाय के व्यक्ति पर रास्ते में ठेली खड़ी कर रास्ता अवरुद्ध करने और हटाने के लिए कहने पर गाली गलौज व मारपीट करते हुए सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के प्रयास का आरोप लगाया है।

जितेंद्र कुमार ने तहरीर में बताया कि वह दयानंद बाजार में चौराहे के पास पत्तल दोने की दुकान करता है। मोहल्ला हीरालाल निवासी दूसरे समुदाय के पिता-पुत्र आए दिन जान बूझकर दुकान के आगे ठेली लगाकर रास्ते को अवरुद्ध कर देते हैं। इससे उसकी दुकानदारी पर प्रतिकूल प्रभाव पडता है। कई बार दुकान के आगे ठेली लगाने से मना किया, लेकिन दोनों झगड़े पर उतारू हो जाते हैं। शुक्रवार सुबह 9:00 बजे आरोपी ने ठेली रास्ते में खड़ी कर मार्ग अवरुद्ध कर दिया। विरोध किया तो आरोपी पिता-पुत्र ने गाली गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की। भीड़ एकत्र होने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। आरोपी माहौल खराब करना चाहते हैं। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed