फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A surge of faith on the road to Pura Mahadev

Meerut News: पुरा महादेव की राह पर उमड़ी आस्था

Fri, 07 Aug 2026 07:05 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 07:05 PM IST
विज्ञापन
A surge of faith on the road to Pura Mahadev
सरूरपुर। रजबहे पटरी से कांवड लेकर गुजरते पांच वर्षीय देव कसाना। संवाद
नन्हे कांवड़ियों से लेकर परिवारों तक दिखी शिवभक्ति
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरूरपुर। पुरा महादेव शिवालय की ओर बढ़ रहे शिवभक्तों की संख्या शुक्रवार को सरूरपुर रजबहे की पटरी पर लगातार बढ़ती रही। सुबह से देर शाम तक हजारों कांवड़िये बोल बम और हर-हर महादेव के जयघोष के साथ अपने गंतव्य की ओर बढ़ते रहे। हल्की बारिश के बावजूद शिवभक्तों के उत्साह में कोई कमी नहीं दिखी। बारिश की फुहारों के बीच श्रद्धालु पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ कंधों पर सजी-धजी कांवड़ लेकर आगे बढ़े। यात्रा मार्ग पर निकाली गई सुंदर झांकियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहीं। भक्ति गीतों और डीजे की धुन पर शिवभक्त झूमते नजर आए। कोई मासूम कम उम्र में शिवभक्ति का संदेश दे रहा है तो कोई वर्षों पुरानी परंपरा और मनोकामना पूरी होने की खुशी में परिवार सहित भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लेने पहुंच रहा है।

पांच वर्षीय देव चौथी बार बने कांवड़िया
गाजियाबाद के गांव जावली निवासी पांच वर्षीय देव कसाना चौथी बार कांवड़ लेकर अपनी दादी के साथ पुरा महादेव शिवालय की ओर रवाना हुआ। नन्हें-नन्हें कदमों से भगवान शिव का जयघोष करते हुए आगे बढ़ रहे देव को देखकर मार्ग में मौजूद श्रद्धालुओं ने भी उसकी भक्ति की सराहना की। देव की दादी ने बताया कि परिवार में भगवान भोलेनाथ के प्रति गहरी आस्था है। यही कारण है कि देव छोटी उम्र से ही कांवड़ यात्रा में शामिल हो रहा है। इस बार वह अपनी चौथी कांवड़ लेकर पुरा महादेव शिवालय में जलाभिषेक करने जा रहा है।
विज्ञापन


मनोकामना पूरी होने पर लाए कांवड़
लोनी के बेहटा निवासी महेंद्र के लिए भी इस वर्ष की कांवड़ यात्रा बेहद खास रही। महेंद्र ने बताया कि यह उनकी लगातार 20वीं कांवड़ यात्रा है। उन्होंने बताया कि परिवार में पहले उनकी दो बेटियां थीं। उनकी पत्नी ने भगवान भोलेनाथ से पुत्र प्राप्ति की मनोकामना की थी और संकल्प लिया था कि यदि पुत्र रत्न की प्राप्ति होगी तो पूरा परिवार एक साथ कांवड़ यात्रा करेगा। महेंद्र ने बताया कि भगवान भोलेनाथ की कृपा से उनकी मनोकामना पूरी हुई और पुत्र का जन्म हुआ। इसके बाद परिवार ने अपने संकल्प के अनुसार इस बार पूरे परिवार के साथ कांवड़ यात्रा की। महाशिवरात्रि के अवसर पर पुरा महादेव शिवालय में भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे।

सरूरपुर। रजबहे पटरी से कांवड लेकर गुजरते पांच वर्षीय देव कसाना। संवाद

सरूरपुर। रजबहे पटरी से कांवड लेकर गुजरते पांच वर्षीय देव कसाना। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed