फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A Stream of Patriotism and Culture Will Flow at the Navchandi Poetry Festival.

Meerut News: नवचंडी काव्य महोत्सव में बहेगी देशभक्ति और संस्कृति की स्वर धारा

Mon, 01 Jun 2026 09:02 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 09:02 PM IST
विज्ञापन
A Stream of Patriotism and Culture Will Flow at the Navchandi Poetry Festival.
- नौचंदी मेले में तीन जून को होने वाले कार्यक्रम में पहुंचेंगे कई प्रतिष्ठित कवि
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। राष्ट्रीय संस्कृति साहित्य धारा ट्रस्ट की ओर से आयोजित होने वाले नवचंडी काव्य महोत्सव के संबंध में सोमवार को मेरठ कॉलेज परिसर स्थित राष्ट्रीय कवि डॉ. हरिओम पंवार के आवास पर पत्रकार वार्ता की गई। इस दौरान महोत्सव की रूपरेखा, उद्देश्य एवं कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी।
डॉ. हरिओम पंवार ने बताया कि यह महोत्सव तीन जून को शाम सात बजे नौचंदी मेले के पटेल मंडप में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह आयोजन केवल काव्य मंच नहीं बल्कि भारतीय संस्कृति, सभ्यता, परंपरा और राष्ट्रीय चेतना के संवर्धन का महत्वपूर्ण प्रयास है। उन्होंने कहा कि महोत्सव में देश के प्रतिष्ठित कवियों को आमंत्रित किया गया है। इनमें दिनेश रघुवंशी, डॉ. सुनील जोगी, राज कौशिक, डॉ. रुचि चतुर्वेदी, प्रियांशु गजेंद्र, अभय निर्भीक, सौरभ कांत और कोमल रस्तोगी मुख्य रूप से शामिल रहेंगे। पत्रकार वार्ता में कोमल रस्तोगी, श्याम मोहन गुप्ता, डॉ. राजीव दीवान, अमित शर्मा व सुमनेश मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं, नवचंडी काव्य महोत्सव की तैयारियों को लेकर भाजपा महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी ने मेला समिति के सदस्यों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस अवसर पर महानगर मंत्री अजय दिवान, मेला समिति से अंकुर गोयल, राकेश गौड़, नासिर सहित अन्य सहयोगी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed