फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A splash of colors, a spring of relationships in Meerut

Meerut News: मेरठ में रंगों की बौछार, रिश्तों की बहार

Mon, 02 Mar 2026 02:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
A splash of colors, a spring of relationships in Meerut
गढ़ रोड ​स्थित एक होटल में सखीसंग क्लब द्वारा आयोजित होली पर्व में भाग लेती क्लब की पदा​धिकारी 

विज्ञापन
होली आते ही शहर की आब ओ हवा में जैसे रंगों की रागिनी घुल गई। ढोल की थाप, गीतों की महफ़िल, तो कहीं राधा-कृष्ण की मनमोहक छवि से पूरा शहर फाल्गुनी उल्लास में सराबोर नजर आ रहा है। अबीर-गुलाल की खुशबू और फूलों की वर्षा के बीच लोगों ने गिले-शिकवे भूलकर प्रेम और सौहार्द का संदेश दिया।
संयुक्त पंजाबी संघ ने शास्त्रीनगर ई ब्लॉक पार्क में होली मिलन समारोह आयोजित किया। कलाकारों ने राधा कृष्ण के स्वरूप में नृत्य प्रस्तुत किया। हास्य कविताओं ने लोगों का मनोरंजन किया। संगठन अध्यक्ष मनमोहन सिंह आहूजा, पवन सोंधी, राज कोहली, विक्की तनेजा, नवीन अरोड़ा, सुनील वाधवा, राजेंद्र सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मंत्री सोमेंद्र तोमर और महापौर हरिकांत अहलूवालिया रहे। दर्शन लाल अरोड़ा, डॉ. एनके तनेजा, विनोद भारती ने विचार रखे। कार्यक्रम में विवेक रस्तौगी, अजय गुप्ता, नवीन गुप्ता, दलजीत सिंह, विनीत शारदा, अंकित गुप्ता, हर्ष गोयल, रमन जॉली, अनिल महाजन आदि रहे।
विज्ञापन



विभिन्न संगठनों ने मनाया होली का पर्व



सदर व्यापार मंडल के कैसल व्यू में आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में विशाल आनंद, सुनील दुआ सहित सैकड़ों व्यापारी रहे। शहर में खंदक बाजार में होली मिलन कार्यक्रम में पीयूष रस्तौगी, विनोद कुमार त्यागी आदि रहे। उधर, सदर सराफा एसोसिएशन द्वारा आयोजित होली मिलन में राजकुमार भारद्वाज, राजेंद्र वर्मा, अजय जैन आदि रहे। उधर, सदर दाल मंडी संगठन के कार्यक्रम में सचिन जैन, नीरज गुप्ता, सुधीर रस्तौगी, गौरव गुप्ता, जुगल किशोर गर्ग रहे। पुलिस स्ट्रीट बारदाना व्यापार संघ के कार्यक्रम में मनीष मित्तल, अनुज, विजय गोयल रहे। शारदा रोड पर हुए कार्यक्रम में निर्दोष अग्रवाल, रविंद्र गर्ग रहे। संयुक्त व्यापार संघ नवीन गुप्ता और अजय गुप्ता गुट के पदाधिकारी भी सभी कार्यक्रमों में पहुंचे और होली शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन




योग विज्ञान संस्थान ने पुष्पवर्षा कर मनाई होली



योग विज्ञान संस्थान के पश्चिमी जिला के साधकों ने फूलों से होली महोत्सव मनाया। यह आयोजन तेजपाल एंक्लेव के बाबा धर्मदास मंदिर में हुआ। जिला प्रधान डॉ. बीके गुप्ता ने मंच संचालन किया और साधकों को योग क्रियाएं कराईं। साधकों ने होली पर भजन व राधा कृष्ण की नाटिका प्रस्तुत की। प्रांतीय प्रधान प्रदीप गुप्ता ने होली व योग का महत्व समझाया। इस कार्यक्रम में 183 साधक साधिकाओं ने भाग लिया।




जगन्नाथ मंदिर होली फाल्गुन महोत्सव में गाए भजन



सदर भगवान जगन्नाथ स्वामी मंदिर में होली फाल्गुन महोत्सव का भव्य आयोजन हुआ। संचालन मंदिर समिति ट्रस्ट से अध्यक्ष गणेश दत्त शर्मा और महामंत्री राशि शर्मा हैं। प्रातः दस बजे से महिलाओं ने भजन कीर्तन किया। उन्होंने नृत्य और गायन से वातावरण भक्तिमय बनाया। इसके बाद वृंदावन की परंपरा के अनुसार फूलों की होली खेली गई। दोपहर एक बजे भगवान जगन्नाथ, सुभद्रा और बलदेव की महाआरती हुई। भक्तों को भोग अर्पित कर प्रसाद और भंडारा वितरित किया गया। भंडारे में विभिन्न व्यंजन शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed