फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A short circuit in the medical college's trauma center burned wiring, forcing patients to be shifted due to smoke.

Meerut News: मेडिकल के ट्रामा सेंटर में शार्ट सर्किट से वायरिंग जली, धुएं के कारण मरीजों को किया शिफ्ट

Fri, 03 Oct 2025 02:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Oct 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
A short circuit in the medical college's trauma center burned wiring, forcing patients to be shifted due to smoke.
मेरठ। एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज के ट्रॉमा सेंटर में बृहस्पतिवार दोपहर शॉर्ट सर्किट से ट्यूबलाइट खराब हो गई और वायरिंग जल गई। इससे ट्रॉमा सेंटर में धुआं फैल गया और बिजली गुल हो गई। इसके चलते ट्रॉमा सेंटर के मरीजों को दूसरे वार्ड में शिफ्ट भी किया गया। बाद में वायरिंग ठीक कराई गई।
विज्ञापन

दोपहरी करीब डेढ़ बजे ट्राॅमा सेंटर में डाॅक्टरों की टीम और स्टाफ मरीजों का उपचार कर रहे थे। इस दौरान शार्ट सर्किट से पहले ट्यूबलाइट बंद हुई और फिर वायरिंग जल गई। ट्रॉमा सेंटर की बिजली गुल होने और यहां धुआं होने के कारण मरीजों को शिफ्ट कर दिया गया। बिजली कट कराने के बाद कुछ ही देर में पानी से आग बुझा दी गई। प्रमुख अधीक्षक डॉ. धीरज राज ने बताया कि थोड़ी देर की परेशानी हुई थी। ट्रॉमा सेंटर में केवल तीन मरीज थे। इलेक्ट्रीशियन को बुलाकर बिजली सही कर दी गई और विद्युत आपूर्ति सुचारू कर दी गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed