फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A short circuit caused a fire in the house, deepening the financial crisis for the family.

Meerut News: शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, परिवार पर आर्थिक संकट गहराया

Thu, 20 Nov 2025 08:20 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Nov 2025 08:20 PM IST
विज्ञापन
A short circuit caused a fire in the house, deepening the financial crisis for the family.
बी ब्लॉक में घर लगी आग को बुझने दमकल कर्मी स्रोत संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हस्तिनापुर। कस्बे की बी ब्लॉक काॅलोनी में एक मकान में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग से मकान में रखा सभी सामान जलकर राख हो गया। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। परंतु जब तक आग शांत हुई घर का सामान जलकर राख हो चुका था।
बी ब्लॉक निवासी पीड़िता सावित्री विश्वास ने बताया कि सोमवार सुबह लगभग 11 बजे वह बच्चों के स्कूल गई थी और मकान बंद था। तभी मकान में अचानक आग लग गई और कुछ ही देर में आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। आसपास के लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया परंतु सभी प्रयास असफल रहे। इसके बाद उन्होंने हेल्पलाइन नंबर 112 पर सूचना दी। इसके बाद पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया लेकिन आग की लपटें तेज होने के कारण बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। थाना प्रभारी शशांक द्विवेदी ने बताया कि गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई लेकिन परिवार का सभी सामान पूरी तरह नष्ट हो गया है।
विज्ञापन



आग में जल गए कपड़े और बिस्तर

पीड़ित सावित्री विश्वास ने बताया कि उनका परिवार अत्यंत गरीब है और घर में कमाने वाला कोई अन्य सदस्य नहीं है। उनके दो छोटे बच्चे, बेटी मनीषा और बेटा मंगलदीप भी घटना से सदमे में हैं। आग से बच्चों के कपड़े, किताबें, बिस्तर, राशन और अन्य सभी जरूरी सामान जलकर नष्ट हो गया है। सावित्री ने भावुक होकर बताया कि उनके पास जो कुछ भी था, वह सब जल गया है। अब बच्चों के साथ कैसे रहेंगे यह समझ नहीं आ रहा है। उन्होंने प्रशासन से आर्थिक सहायता की मांग की है।

बी ब्लॉक में घर लगी आग को बुझने दमकल कर्मी स्रोत संवाद

बी ब्लॉक में घर लगी आग को बुझने दमकल कर्मी स्रोत संवाद

बी ब्लॉक में घर लगी आग को बुझने दमकल कर्मी स्रोत संवाद

बी ब्लॉक में घर लगी आग को बुझने दमकल कर्मी स्रोत संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed