फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A reward of 25,000 has been announced for Harun, who was injured in the Netrapal murder case.

Meerut News: नेत्रपाल हत्याकांड में घायल हारुन पर 25 हजार का इनाम घोषित

Wed, 22 Oct 2025 10:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Oct 2025 10:49 PM IST
विज्ञापन
A reward of 25,000 has been announced for Harun, who was injured in the Netrapal murder case.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सररूरपुर। थाना क्षेत्र के गांव पांचली बुजुर्ग में गोशाला के चौकीदार नेत्रपाल पुत्र धूम सिंह की हत्या के दौरान बदमाशों के हमले में घायल हुए हारुन पर पुलिस ने 25 हजार का इनाम घोषित किया है। पुलिस ने दो महीने पहले चरण सिंह व हारुन का पॉलिग्राफ टेस्ट कराने के लिए समय लिया था। इसमें पुलिस ने चरण सिंह का तो पॉलिग्राफ टेस्ट करा लिया लेकिन हारुन फरार हो गया था। हालांकि चरण सिंह के पाॅलिग्राफ में भी पुलिस को कोई खास सुराग नहीं मिला है। मंगलवार को चरण सिंह की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। चरण सिंह की मौत के बाद पुलिस ने हारुन पर इनाम घोषित किया है।
गांव पांचली बुजुर्ग में 6 अप्रैल 2022 को गांव के बाहरी छोर पर स्थित अस्थायी गोशाला के चौकीदार नेत्रपाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बदमाशों ने गोशाला में हारुन को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। चरण सिंह ने नेत्रपाल हत्याकांंड के मामले में छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। हालांकि पुलिस तीन साल में भी नेत्रपाल हत्याकांड की गुत्थी नहीं सुलझा पाई है। हत्याकांड के खुलासे के लिए पुलिस ने चरण सिंह व हारुन का पॉलिग्राफ टेस्ट कराने के लिए समय लिया था। तय समय के अनुसार चरण सिंह का तो पुलिस ने पॉलिग्राफ टेस्ट करा लिया था लेकिन हारुन फरार हो गया था। इसके चलते हारुन पर पुलिस का शक गहरा गया। पुलिस दो महीने से हारुन की तलाश में जुटी है लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने बुधवार को हारुन पर 25 हजार का इनाम घोषित किया है।
विज्ञापन

एसपी देहात अभिजीत कुमार ने बताया कि हारुन पर 25 हजार का इनाम घोषित किया है। उसका पॉलिग्राफ टेस्ट होने पर नेत्रपाल हत्याकांड का खुलासा हो सकता है। पुलिस की कई टीम हारुन की तलाश में जुटी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed