{"_id":"68ab5b39252d5b30c3006efb","slug":"a-report-has-been-filed-against-six-people-including-a-constable-for-dowry-harassment-meerut-news-c-26-1-sal1002-148233-2025-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज उत्पीड़न में सिपाही समेत छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज उत्पीड़न में सिपाही समेत छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। शहर के एक मोहल्ला निवासी महिला ने दहेज उत्पीड़न के आरोप में पति समेत छह लोगों के खिलाफ महिला थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पति उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही है और बिजनौर पुलिस लाइन में तैनात है। पीड़िता ने पति पर पुलिस में चयनित युवती के साथ अनैतिक संबंध होने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता ने महिला थाने पर दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी 12 नवंबर 2024 को कस्बा थानाभवन निवासी युवक के साथ हुई थी। शादी के एक माह बाद ही पति, जेठ, देवर, जेठ का लड़का, ननद और ननदोई ने प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा करना, मारपीट व ताना देने लगे। उसका पति उत्तर प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल है, जो बिजनौर पुलिस लाइन में तैनात है।
पीड़िता का आरोप है कि शादी से पहले ही पति का कांधला क्षेत्र की एक युवती से अनैतिक संबंध हैं। अब वह युवती भी उत्तर प्रदेश पुलिस में चयनित होकर मुरादाबाद ट्रेनिंग पर है। आरोप है कि पति लगातार उसी के संपर्क में रहता है। उसने अपने पति से अनैतिक संबंधों को खत्म करने के लिए कहा तो उसने मारपीट शुरू कर दी। पिछले ढाई महीने से वह मायके में रह रही है। जब उसके माता-पिता ने उसकी ससुराल जाकर रिश्तेदारों से पति को उसके घर थानाभवन बुलवाया और इस विषय पर बातचीत की तो पति ने अपने भाई व भतीजे के साथ मिलकर उसके माता-पिता से मारपीट की और गोली मारने की धमकी दी। उसने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
पीड़िता का कहना है कि वह छह माह की गर्भवती है और उसका पति उसे पुलिस में होने की धमकी देता है। महिला थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।