फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A procession was taken out from Biru Kuan

Meerut News: बीरू कुआं से शोभायात्रा निकाली

Mon, 14 Apr 2025 02:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Apr 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
A procession was taken out from Biru Kuan
इकरार अहमद.....वीरू कुंआ सीता राम मंदिर से निकलती हनुमान जी की शोभायात्रा।
मेरठ। हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में बीरू कुआं स्थित जय जय सीताराम मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई। इसमें बजरंग बली का गुणगान किया गया। यह यात्रा जत्तीवाड़ा, बुढ़ाना गेट, सुभाष बाजार, पुरानी तहसील, गुदड़ी बाजार सहित अन्य स्थानों से गुजरी यात्रा का विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया गया। हनुमान जी मुख्य डोला यात्रा में आकर्षण का केंद्र रहा। शहर के प्रसिद्ध बैंडों ने यात्रा में धार्मिक प्रस्तुति से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर आशीष कंसल, सौरभ कौशिक, प्रतीक जिंदल, अर्णव शर्मा, अमित कौशिक सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं, राधा गोविंद शयन आरती परिकर समिति की ओर से काली पल्टन मार्ग पर अन्नपूर्णा मंदिर में हनुमान जी का जन्मोत्सव मनाया गया। मोहित गाबा ने भाव सेवा दी। मनोरथ लड्डू का भगवान को भोग लगाया गया। आरती, पूजन के बाद भगवान के भजन गाए गए। दिल्ली रोड स्थित जैन बोर्डिंग हाउस में माता की चौकी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सद्भावना समिति सदस्यों ने मां की ज्योति प्रचंड की। पंडित सुनील शास्त्री ने विधि विधान से पूजन कराया। भरत भारद्वाज ने माता का आह्वान किया। गणेश वंदना और हनुमान जी की आरती के बाद उन्होंने चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है... जैसे भजन सुनाए गए। भजनों पर श्रद्धालुओं ने जमकर नृत्य किया। बाद में भंडारा हुआ। अनिल पुंडीर ने बताया कि प्रतिवर्ष यह आयोजन किया जाता है। इस अवसर पर संदीप जैन, रमाकांत, योगेश, विकास जैन आदि रहे।
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed