{"_id":"5f03864a8ebc3ea14a4da2fe","slug":"a-pregnent-woamn-died-in-the-time-of-delevry-in-chc-alegent-of-laparwahi-ruckus-sardana-news-mrt4899964180","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिलीवरी के दौरान गर्भवती की मौत, डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिलीवरी के दौरान गर्भवती की मौत, डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप, हंगामा
विज्ञापन
सरूरपुर(मेरठ)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरूरपुर पर सोमवार की शाम एक गर्भवती महिला की डिलीवरी के दौरान मौत हो गई और बच्चा महिला के पेट में ही मर गया। महिला की मौत को लेकर मृतका के परिवार वालों ने सीएचसी पर चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। हालांकि बाद में सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पीड़ित परिजनों ने चिकित्सकों के खिलाफ तहरीर दी है। समाचार लिखे जाने तक मामले में मुकदमा दर्ज नहीं हो सका था।
मैनापूठी निवासी बृजमोहन की पत्नी रेखा 35 वर्ष को सोमवार को प्रसव पीड़ा हुई। परिवार वाले गर्भवती महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरूरपुर खुर्द पर ले गए। जहां स्टाफ नर्स ने डिलीवरी शुरू की तो इसी दौरान महिला की बच्चा होने से पहले ही मौके पर मौत हो गई। इसे लेकर चिकित्सकों के हाथ-पैर फूल गए, जबकि सूचना पर परिवार वालों ने सीएचसी के सिख चिकित्सकों पर इलाज में लापरवाही और कोताही बरतने पर का आरोप लगाकर हंगामा कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिवार वालों को शांत कराकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जबकि इस मामले में महिला के पति ने चिकित्सकों के खिलाफ लापरवाही की तहरीर दी है। वहीं, दूसरी ओर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ ओपी जायसवाल ने बताया कि महिला की डिलीवरी के दौरान बच्चा होने से पहले ही दौरा पड़ गया, जिसके कारण उसकी अचानक मौत हो गई। इस में चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप निराधार है।