फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A polling center for the graduate and teacher constituencies will be set up in Daurala block; security arrangements are tight.

Meerut News: स्नातक और शिक्षक निर्वाचन के लिए दौराला ब्लॉक में बनेगा केंद्र, सुरक्षा व्यवस्था सख्त

Thu, 22 Oct 2026 06:26 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 06:26 PM IST
विज्ञापन
A polling center for the graduate and teacher constituencies will be set up in Daurala block; security arrangements are tight.
दौराला - दौराला ब्लॉक में बनाएं गए मतदान केंद्र का निरीक्षण करते एसपी सिटी। स्रोत : संवाद
एसपी सिटी ने लिया चुनावी तैयारियों का जायजा, केंद्र के पास का बाजार रहेगा बंद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला। मेरठ खंड स्नातक और शिक्षक निर्वाचन के लिए शुक्रवार को मतदान होगा। इसके लिए दौराला ब्लॉक में मतदान केंद्र बनाया गया है। बृहस्पतिवार को एसपी सिटी विनायक भोसले ने पुलिस अधिकारियों के साथ मतदान केंद्र का निरीक्षण कर तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को चुनाव के दौरान सतर्कता बरतने और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।

एसपी सिटी ने कहा कि मतदान के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा। मतदान केंद्र के आसपास सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए जाएंगे। केंद्र के पास स्थित बाजार बंद रहेगा, जिससे मतदान के दौरान किसी तरह की अव्यवस्था न हो। पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि मतदान केंद्र के आसपास अनावश्यक भीड़ एकत्र न होने दें। साथ ही चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए पूरी सतर्कता बरती जाए। पुलिस प्रशासन ने चुनाव के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी रोकने के लिए आवश्यक तैयारियां पूरी करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed