फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A pledge to follow the principles of Maharaja Agrasen, a grand procession was taken out

Meerut News: महाराजा अग्रसेन के सिद्धांतों पर चलने का संकल्प, धूमधाम से निकाली शोभायात्रा

Sun, 05 Oct 2025 06:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Oct 2025 06:39 PM IST
विज्ञापन
A pledge to follow the principles of Maharaja Agrasen, a grand procession was taken out
एएस डिग्री कॉलेज में आयोजित समारोह में समाज के लोगों से एकजुट होने का आह्वान किया
विज्ञापन

अगमवाना। नगर में महाराजा अग्रसेन जी की शोभायात्रा निकाली गई। इसका शहरवासियों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। इसमें शामिल झांकियां आकर्षण का केंद्र बनी थी।
शोभायात्रा का शुभारंभ एएस डिग्री कॉलेज से हुआ। इसमें भगवान गणेश की झांकी, महाराजा अग्रसेन की झांकी, बैंड आदि थे। शोभायात्रा नगर में विभिन्न स्थानों से होते हुए देर शाम ए एस डिग्री कॉलेज पर पहुंचकर संपन्न हुई। कार्यक्रम में देवेंद्र गोयल, विकास मित्तल, बिजेंद्र अग्रवाल, राजीव गुप्ता काले, विवेक रस्तोगी, अमित मोहन टीपू, भोपाल गुप्ता, अजय मित्तल, अनुज मित्तल, मुकुल बंसल, नीरज गोयल, प्रवीण जैन, विनोद गुप्ता, ज्ञानेंद्र अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इससे पूर्व एस डिग्री कॉलेज में आयोजित जयंती समारोह का शुभारंभ अतिथियों ने महाराजा अग्रसेन के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जेपी गुप्ता व संचालन देवेंद्र गोयल के किया। कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने विचार रखते हुए कहा कि महाराजा अग्रसेन के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। नवीन जिंदल ने कहा कि महाराजा अग्रसेन ने समाज के कमजोर लोगों को आगे बढ़ाने के लिए काम किए। उनका एक ईट और एक रुपये की मदद का सिद्धांत था इसलिए समाज के कमजोर वर्ग को आगे बढ़ाने के लिए हमें सहयोग करना चाहिए। जयकरण गुप्ता ने कहा कि महाराजा अग्रसेन ने ही सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के लिए सामाजिक पहल की थी। विवेक रस्तोगी ने कहा कि एक ईंट एक रुपये से महाराजा अग्रसेन का तात्पर्य यह था कि किसी व्यक्ति को एक ईंट देने से उसके घर का निर्माण हो सकता है जबकि एक एक रुपये से उसके व्यापार का भी निर्माण हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed