फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A pledge to carry the immortal saga of heroes to the new generation.

Meerut News: वीरों की अमर गाथा को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का संकल्प

Sun, 26 Jul 2026 07:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 07:45 PM IST
विज्ञापन
A pledge to carry the immortal saga of heroes to the new generation.
कारगिल विजय दिवस पर पाइन वॉर मेमोरियल में बलिदानियों को दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। कारगिल विजय दिवस पर मेरठ छावनी स्थित पाइन वॉर मेमोरियल में श्रद्धा, सम्मान एवं गौरव के साथ पुष्पांजलि अर्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें लगभग 250 सेवारत एवं पूर्व सैनिकों ने 1999 के कारगिल युद्ध में मातृभूमि की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
मुख्यालय पश्चिम सब एरिया के तत्वावधान में आयोजित इस समारोह में सैन्य अधिकारी, सैनिक और पूर्व सैनिक शामिल हुए। कारगिल के वीर योद्धाओं के अदम्य साहस, अटूट संकल्प और राष्ट्र के प्रति उनके सर्वोच्च समर्पण को स्मरण किया गया। इसमें वीरों की अमर गाथा को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। सैनिकों एवं पूर्व सैनिकों ने राष्ट्र की रक्षा में अपने प्राण न्यौछावर करने वाले अमर वीरों को श्रद्धापूर्वक नमन किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर दोनों पीढ़ियों के सैनिकों ने अपने अनुभव साझा किए। इस अवसर पर 22 डिव के जीओसी मेजर जनरल संदीप पुरी, पश्चिमी यूपी सब एरिया के डिप्टी जीओसी ब्रिगेडियर एसके सिंह, ब्रिगेडियर संदीप वर्मा, सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर रणवीर सिंह, कर्नल राजेश त्यागी, कर्नल ओंकार सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed