फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A pistol was recovered from a member of the extortion gang on remand.

Meerut News: रंगदारी मांगने वाले गैंग के सदस्य से रिमांड पर तमंचा

Thu, 16 Oct 2025 10:37 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Oct 2025 10:37 PM IST
विज्ञापन
A pistol was recovered from a member of the extortion gang on remand.
फलावदा। थाने में दर्ज मुकदमे व एक लाख रुपये की रंगदारी मांगने, नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देने व मारपीट करने के मामले में गोलू गैंग के एक सदस्य को रिमांड पर लेकर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त तमंचा व कारतूस बरामद किया है। रिमांड अवधि पूरी होने पर पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया।
विज्ञापन

गांव खाता निवासी अमित पुत्र अनूप सिंह ने थाने में 14 अगस्त को सकौती निवासी शिवम उर्फ गोलू और गांव खाता निवासी प्रवीण के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। दर्ज मुकदमे में अमित का आरोप था कि दोनों आरोपियों ने पिस्टल लगाकर उससे एक लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। प्रवीण ने जान से मारने की धमकी दी थी। धमकी देकर दोनों आरोपी भाग गए थे। घटना में पुलिस ने आरोपी प्रवीण को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि गोलू ने देहरादून कोर्ट में आत्मसमर्पण किया था। पुलिस ने जेल में बंद प्रवीण को कोर्ट से रिमांड पर लाकर पूछताछ की।
विज्ञापन

थाना प्रभारी ब्रह्म कुमार त्रिपाठी ने बताया कि प्रवीण को जेल से रिमांड पर लाकर उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त तमंचा व कारतूस बरामद किया है। रिमाड अवधि पूरी होने पर आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। शिवम उर्फ गोलू को भी जल्द रिमांड पर लाकर पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed