फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A Person can give life to eight after death

Meerut News: मरणाेपरांत अंगदान करके बचाएं लोगों की जान

Thu, 13 Aug 2026 10:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 10:38 PM IST
विज्ञापन
A Person can give life to eight after death
विश्व अंगदान दिवस पर मेडिकल कॉलेज में हुआ जागरूकता कार्यक्रम
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। मेडिकल कॉलेज मेरठ में विश्व अंगदान दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम नेत्र रोग विभाग ने किया। कार्यक्रम में मेडिकल कॉलेजके प्राचार्य डॉ. आर.सी. गुप्ता ने कहा कि एक सामान्य व्यक्ति अपने मरणोपरांत अंगों का दान करके आठ गंभीर रूप से बीमार मरीजों को नया जीवन प्रदान कर सकता है।
देश में अंगों की मांग और उपलब्धता के बीच बहुत बड़ा अंतर है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि समाज में फैले मिथकों और भ्रांतियों को दूर करके अंगदान के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना ही इस दिवस का प्रमुख उद्देश्य है। नेत्र रोग विभाग के विभाग अध्यक्ष डॉ. लोकेश कुमार सिंह ने कहा कि विश्व अंगदान दिवस प्रतिवर्ष 13 अगस्त को मनाया जाता है। इसके माध्यम से लोगों को अंगदान के प्रति जागरूक किया जाता है।
विज्ञापन

डॉ. सिंह ने मेडिकल कॉलेज के ऑडिटोरियम में नर्सिंग छात्र-छात्राओं के समक्ष नेत्रदान विषय पर व्याख्यान दिया और एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म का प्रस्तुतीकरण भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं से अपने परिवार, मित्रों और आस-पास के लोगों में नेत्रदान के प्रति जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। इस अवसर पर डॉ. अलका गुप्ता ने नेत्रदान की आवश्यकता पर विशेष जोर देते हुए बताया कि आंखों की रोशनी खो चुके कई लोग नेत्रदान के माध्यम से पुनः देखने की क्षमता प्राप्त कर सकते हैं। डॉ. प्रियांक गर्ग, डॉ. जयश्री द्विवेदी, डॉ. प्रियंका गोसाई और परास्नातक छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed