{"_id":"69713f6fdbb27732e109c284","slug":"a-pearl-traders-house-was-robbed-his-family-was-held-hostage-and-cash-and-jewellery-worth-rs-750-lakh-was-looted-meerut-news-c-14-1-mrt1051-1088009-2026-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: मोती कारोबारी के घर डकैती, परिवार को बंधक बनाकर 7.50 लाख की नकदी व जेवरात लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: मोती कारोबारी के घर डकैती, परिवार को बंधक बनाकर 7.50 लाख की नकदी व जेवरात लूटे
Thu, 22 Jan 2026 02:34 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Thu, 22 Jan 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
बिती रात्रि मे मुंडाली मे हुई लूट की घटना के उपरांत मौके पर पहुंचे एसएसपी डा. विपिन ताडा। घटना
जाते समय बदमाश परिजनों को कमरे में बंद कर गए बदमाश
पुलिस ने दर्ज की लूट की प्राथमिकी, खुलासे के लिए लगाईं चार टीमें
संवाद न्यूज एजेंसी
मुंडाली। गांव मुंडाली में मंगलवार रात बदमाशों ने मोती का कारोबार करने वाले कारोबारी जहांगीर के घर डकैती की वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने परिजनों को बंधक बनाकर तमंचों के बल पर करीब चार लाख रुपये की नकदी और करीब 3.50 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरात लूट लिए। जाते समय बदमाश परिजनों को कमरे में बंद कर गए और फरार हो गए। इस वारदात से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। एसएसपी ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। मामले के खुलासे के लिए पुलिस की चार टीमें लगाई गई हैं। मुंडाली पुलिस ने कुछ संदिग्ध लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में भी लिया है।
मुंडाली गांव के अंतिम छोर पर जहांगीर का घर है। जहांगीर के अनुसार मंगलवार रात करीब तीन बजे पांच बदमाश दीवार फांदकर घर में घुस गए। उस समय परिवार के सदस्य अपने कमरों में सोए हुए थे। बदमाश जीने की सीढ़ियों के सहारे दूसरी मंजिल पर पहुंचे जहां जहांगीर का बेटा शाहजीम सोया हुआ था। कमरे की कुंडी खुली होने का फायदा उठाकर बदमाशों ने सो रहे शाहजीम को तमंचे के बल पर कब्जे में ले लिया। उन्होंने उससे रुपये और गहनों के बारे में जानकारी ली। शाहजीम ने बताया कि पैसा और जेवर नीचे रखे हुए हैं। बदमाशों ने शाहजीम के हाथ-पैर बांध दिए और मुंह में कपड़ा ठूंसकर उसे कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद वे नीचे उतरे।
मां-बेटियों को बनाया बंधक
नीचे आने के बाद बदमाशों ने एक कमरे की कुंडी बजाई। कमरे में जहांगीर की पत्नी शाहना (48) और उनकी बेटियां शामिदा व शादिया सोई हुई थीं। शाहना ने जैसे ही दरवाजा खोला, बदमाशों ने उसे भी तमंचे के बल पर अपने कब्जे में ले लिया और दोनों बेटियों को भी बंधक बना लिया। इसके बाद बदमाशों ने मां-बेटियों से कानों की बाली, गले का पेंडल, अंगूठी, पायल आदि लूट लिए। उन्होंने गोली मारने की धमकी देकर सभी को चुप रहने को कहा। इसके बाद अलमारी और सेफ की चाबियां मांगीं और करीब चार लाख रुपये नकद लूट लिए। इसके बाद बदमाश दूसरे कमरे में गए, जहां उनकी शादीशुदा बेटी सुल्ताना और रहनुमा सोई हुई थीं। उनका कमरा खुलवाकर तमंचे के बल पर सोने-चांदी के जेवर भी लूट लिए। डरा-धमकाकर सभी को कमरे में बंद करने के बाद बदमाश छत के रास्ते से कूदकर भाग गए।
विज्ञापन
कारोबारी काे सुबह चला पता
कारोबारी जहांगीर उस रात दूसरी जगह फैक्टरी में सोए हुए थे। सुबह जब वह घर लौटे तो उन्हें डकैती की घटना का पता चला। सूचना मिलते ही मुंडाली थानाध्यक्ष रामगोपाल सिंह मौके पर पहुंचे और वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया। बुधवार सुबह करीब सात बजे एसएसपी डाॅ. विपिन ताडा और एसपी देहात अभिजीत कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और परिजनों से पूछताछ की। घटना स्थल पर सर्विलांस टीम और डॉग स्क्वाड भी पहुंची, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग सका।
जमीन बेची थी, कारोबार से अच्छी आमदनी
जहांगीर ने हाल ही में जमीन बेची थी और मोतियों के कारोबार से अच्छी खासी आमदनी होती थी। जहांगीर ने बताया कि उसकी किसी से रंजिश नहीं है। लूट की इस वारदात के बाद से परिजनों में दहशत का माहौल बना हुआ है।
पुलिस की चार टीमें जांच में जुटीं
एसएसपी डाॅ विपिन ताडा ने बताया कि कारोबारी के बेटे शाहजीम की तहरीर के आधार पर लूट की प्राथमिकी दर्ज की गई है। बदमाशों ने चार लाख रुपये नकद और करीब साढ़े तीन लाख रुपये के जेवरात लूटे हैं। मामले के खुलासे के लिए पुलिस की चार टीमें लगाई गई हैं। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज भी कब्जे में ली है और संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है।