{"_id":"5f1694b78ebc3e9f7008367f","slug":"a-patient-have-lost-his-eyesight-admitted-to-the-kovid-ward-of-meerut-medical-college","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंखों की रोशनी गई तो कोरोना मरीज को किया रेफर, डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंखों की रोशनी गई तो कोरोना मरीज को किया रेफर, डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का आरोप
Tue, 21 Jul 2020 12:41 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 21 Jul 2020 12:41 PM IST
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज मेरठ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के मेरठ में मेडिकल कॉलेज के कोविड वार्ड में भर्ती बागपत निवासी 60 वर्षीय कोरोना पॉजिटिव मरीज की दोनों आंखों की रोशनी चली गई। मरीज के परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। बताया जा रहा है कि यह मरीज रविवार रात बेड से गिर गए थे और काफी देर तक फर्श पर ही पड़े रहे। काफी देर बाद वार्ड ब्वॉय को जब इसका पता चला तो उसने डॉक्टरों को इसकी जानकारी दी। सोमवार शाम परिजनों के कहने पर मरीज को फरीदाबाद के लिए रेफर दिया गया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक बागपत निवासी यह मरीज 15 दिन पहले कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद मेडिकल कॉलेज में भर्ती हुए थे। तीन दिन से इन्हें दोनों आंखों से दिखाई नहीं दे रहा था। रविवार को परिजनों ने बेहतर इलाज की मांग करते हुए भाजपा नेताओं को मामले की जानकारी दी। जिसके बाद भाजपा नेता कमलदत शर्मा और आशीष अग्रवाल ने मेडिकल कॉलेज के कोविड के नोडल अधिकारी डॉक्टर टीवीएस आर्य और अन्य डॉक्टरों से इस बारे में बात की।
विज्ञापन
भाजपा नेता आशीष अग्रवाल ने बताया कि परिजन लगातार मांग कर रहे थे कि मेडिकल में बेहतर इलाज नहीं किया जा रहा है। अब डॉक्टरों ने यह कहकर पल्ला झाड़ लिया कि मरीज को शायद मोतियाबिंद हो गया है। अभी कोरोना होने के कारण जांच नहीं कर सकते।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: अमर उजाला एक्सक्लूसिव: 25 हजार निर्माणों पर चल सकता है बुलडोजर, कार्रवाई के लिए मजबूर होंगे सरकारी विभाग
जिला अस्पताल की ट्रू नेट मशीन खराब
मेरठ जिला अस्पताल की ट्रू-नेट मशीन परेशान कर रही है। रविवार को भी मशीन में गड़बड़ी हो गई। इसके चलते सिर्फ एक सैंपल की जांच हो सकी। सोमवार को मशीन ठीक होने पर जांच शुरू हो पाई। इससे पहले भी यह मशीन कई बार खराब हो चुकी है। वहीं, मेडिकल कॉलेज में ट्रू-नेट मशीन के लिए 200 किट और आ गई है। 200 किट पिछले हफ्ते आई थीं। मेडिकल कॉलेज में एक और ट्रू-नेट मशीन जल्द आएगी।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/