फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A moving car burst into flames, the driver jumped out to save his life, causing a traffic jam.

Meerut News: चलती कार बनी आग का गोला, चालक ने कूदकर बचाई जान, लगा जाम

Thu, 29 Jan 2026 02:51 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Thu, 29 Jan 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
A moving car burst into flames, the driver jumped out to save his life, causing a traffic jam.
थाना क्षेत्र में दिल्ली-देहरादून हाईवे पर बुधवार को चलती कार में आग लग गई। चालक मंसूरपुर निवासी आलिम ने कार से कूदकर जान बचाई। हादसे के बाद हाईवे पर भीषण जाम की स्थिति बन गई। पुलिस व फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन जबतक कार पूरी तरह जल गई थी। पुलिस ने हाईवे पर लगे जाम को खुलवाकर राहगीरों को आगे के लिए रवाना किया।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर निवासी आलिम ने बताया कि बुधवार को वह किसी काम से गाजियाबाद जा रहे थे। जिटौली फ्लाईओवर के पास अचानक चलती कार के बोनट से धुंआ निकलने लगा। आलिम ने कार को सड़क किनारे खड़ा कर दिया। कुछ ही देर में आग की लपटे ऊंची उठने लगी। कार आग का गोला बन गई। सड़क पर भीड़ एकत्र हो गई। लोगों ने पानी व मिट्टी डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन आग पर काबू पाना मुश्किल हो गया। पुलिस ने दिल्ली की ओर जाने वाले वाहनों को 100 मीटर पहले ही रोक दिया। सीओ दौराला प्रकाशचंद्र अग्रवाल का कहना है कि घटना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। आग लगने के कारण का पता किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed