फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A memorandum was submitted in protest against the removal of Sonam Wangchuk from the hunger strike site.

Meerut News: सोनम वांगचुक को अनशन स्थल से हटाने के विरोध में ज्ञापन सौंपा

Mon, 20 Jul 2026 09:23 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 09:23 PM IST
विज्ञापन
A memorandum was submitted in protest against the removal of Sonam Wangchuk from the hunger strike site.
भाकियू (अ) के कार्यकर्ता पीएम के नाम थाना प्रभारी को ज्ञापन देते हुए। (मवाना)
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मवाना। भारतीय किसान यूनियन किसान सभा (अ) ने सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को अनशन स्थल से हटाए जाने के विरोध में प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन थाना प्रभारी को सौंपा। दूसरी ओर, मवाना और मेरठ कोचिंग संघ के पदाधिकारियों को हाउस नजरबंद किया।
थाना प्रभारी ब्रह्म कुमार त्रिपाठी ने भाकियू नेता आसू के आवास मोहल्ला मुन्नालाल पर जाकर प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन लिया। ज्ञापन में संगठन ने कहा कि सोनम वांगचुक शांतिपूर्ण एवं अहिंसक तरीके से अपनी मांगों को लेकर अनशन पर बैठे थे। लोकतंत्र में नागरिकों को शांतिपूर्ण और वैधानिक तरीके से अपनी बात रखने का मौलिक अधिकार प्राप्त है। ऐसे मामलों में प्रशासन को संवाद, पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ कार्य करना चाहिए। ज्ञापन देने वालों में यूनियन के जिला अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष साजिद, जिला सचिव आकाश, जिला कोषाध्यक्ष गुलशेर, जिला सचिव आरिफ, जिला संगठन मंत्री इमरान तथा जिला सचिव शहजाद सहित अन्य कार्यकर्ताओं शामिल रहे।
विज्ञापन

दूसरी ओर, मवाना और मेरठ कोचिंग संघ अध्यक्ष राहुल कुमार, मीडिया प्रभारी मुकेश कुमार, सचिन कुमार, तरुण कुमार, विपिन प्रधान, विमल को प्रतियोगिता परीक्षा में हो रही धांधली, नीट पेपर लीक और रिजल्ट में हो रही विसंगति व अन्य परीक्षा में स्कोर कार्ड जारी न होने को लेकर राहुल कुमार के आवास पर बैठक हो रही थी। यहां से सभी अध्यापकों को सोनम वांगचुक और विद्यार्थियों के समर्थन के लिए दिल्ली निकलना था, लेकिन सभी अध्यापकों को राहुल कुमार के आवास पर पुलिस ने हाउस नजरबंद कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed