फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A man was duped of Rs 11.95 lakh after being befriended on Facebook.

Meerut News: फेसबुक पर दोस्ती कर युवक से 11.95 लाख ठगे

Tue, 05 May 2026 09:01 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 09:01 PM IST
विज्ञापन
A man was duped of Rs 11.95 lakh after being befriended on Facebook.
निवेश कर मुनाफे का दिए झांसा और रुपये न देने पर दे रहे धमकी
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

मेरठ। साइबर ठग ने फेसबुक पर दोस्ती कर बैंकर्स स्ट्रीट निवासी आशुतोष गर्ग ने लगभग 11.95 लाख रुपये ठग लिए। ठग ने अपने एक अन्य साथी से संपर्क कराकर ऑनलाइन ट्रेडिंग में निवेश और मुनाफे का झांसा दिया। आरोपियों ने रुपये कुछ बैंक खातों में स्थानांतरित करा लिए। आरोपी पीड़ित से और रुपये निवेश न करने पर धमकी दे रहे हैं। साइबर थाना पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सदर बाजार थाना क्षेत्र के बैंकर्स स्ट्रीट निवासी आशुतोष गर्ग ने साइबर थाने में दी गई। शिकायत में कहा है कि कोमल सिंह नाम से फेसबुक अकाउंट चलाने वाले शख्स ने फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर उनसे दोस्ती की। इसके बाद वह चैटिंग कर बात करने लगा। आरोपी ने विक्रम सिंह नाम के अपने एक साथी से भी आशुतोष गर्ग की बात कराई। उसने ऑनलाइन ट्रेडिंग में निवेश करने पर मोटे मुनाफे का झांसा दिया। इसके बाद आरोपियों ने अलग-अलग बैंक अकाउंट नंबर देकर उनसे रुपये हस्तांतरित कराने शुरू कर दिए।
विज्ञापन

शुरुआत में आरोपियों ने मुनाफा दर्शाया लेकिन रुपये उनके खाते में नहीं लौटाए गए। आरोपियों ने कहा कि कुछ और रुपये निवेश करना होगा। तब एक साथ निवेश और मुनाफे की रकम हस्तांतरित कर दी जाएगी। उनके लगभग 11.95 लाख रुपये निवेश करने के बावजूद रुपये नहीं लौटाए गए। इसके बाद आरोपी और अधिक रुपये निवेश करने का दबाव बनाने लगे। ठगी की जानकारी होने पर आशुतोष गर्ग ने साइबर थाना पुलिस से कार्रवाई की मांग की। एसपी साइबर अपराध अवनीश कुमार का कहना है कि अज्ञात आरोपी पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


-------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed