फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A man was beaten up after being pushed, one injured

युवक को धक्का देने पर मारपीट, एक घायल

Sat, 21 Jun 2025 02:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jun 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
A man was beaten up after being pushed, one injured
सरधना। थाना क्षेत्र के गांव खिर्वा जलालपुर निवासी काका पुत्र टुल्लू के साथ गांव निवासी आरोपियों ने मारपीट कर दी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

खिर्वा जलालपुर निवासी काका ने तहरीर में बताया कि बृहस्पतिवार की रात करीब 10 बजे उसके छोटे भाई दुकान पर सामान लेने गए थे। दुकान के बाहर आरोपी बाइक पर बैठे थे। आरोपियों ने रास्ते में जाते समय उसके भाई को धक्का देकर गिरा दिया। विरोध किया तो आरोपियों ने गाली गलौज कर मारपीट कर दी। आसपास मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी उन्हें दी। वह मौके पर बचाव के लिए पहुंचा तो आरोपियों ने उस पर भी धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया और बेहोश होकर गिर गया। शोर सुनकर आसपास के लोगों को आते देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से उसकी हालत गंभीर देखते हुए मेरठ रेफर कर दिया। पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मामला दो जाति से जुड़ा होने के कारण गांव में तनाव की स्थिति है। सीओ सरधना संजय कुमार जायसवाल का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed