{"_id":"60814a988ebc3e8d36640055","slug":"a-man-has-died-in-road-accident-in-muzaffarnagar-of-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर में दर्दनाक हादसा, एक व्यक्ति की हादसे में मौत, परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर में दर्दनाक हादसा, एक व्यक्ति की हादसे में मौत, परिवार में मचा कोहराम
Thu, 22 Apr 2021 03:36 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 22 Apr 2021 03:36 PM IST
सार
मुजफ्फरनगर में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में बाइक सवार एक ग्रामीण की मौत हो गई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरनगर के पुरकाजी-लक्सर मार्ग पर गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में बाइक सवार एक ग्रामीण की मौत हो गई। उधर, जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की।
विज्ञापन
पुरकाजी थाना क्षेत्र के गांव हरेंटी निवासी 60 वर्षीय रणपाल गुरुवार को बाइक पर सवार होकर पुरकाजी आ रहा था। इसी दौरान लक्सर मार्ग पर अचानक बाइक फिसल गई, जिससे वह सड़क पर ही गिर गया। वहीं पीछे से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसे कुचल दिया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: कोविड अस्पताल की हकीकत: यहां नहीं मिल रहा इलाज, भर्ती मरीजों के हाल का भी नहीं पता, पढ़िए पूरी रिपोर्ट
विज्ञापन
उधर, घटना की सूचना मिलते ही परिवार में ही कोहराम मच गया। इसके बाद परिजन व अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे। परिजनों ने पुलिस से शिकायत कर मुआवजे की मांग की है। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
यह भी पढ़ें: मेरठ : हालात बदतर, अमर उजाला की पड़ताल में खुली अस्पतालों के प्रभारियों की पोल, मरीजों को नहीं मिल रहे बेड