फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A man carrying a reward of Rs 25,000 was injured in a police encounter.

Meerut News: पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी गोली लगने से घायल

Sun, 14 Dec 2025 02:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Dec 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
A man carrying a reward of Rs 25,000 was injured in a police encounter.
मेरठ। परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र में शनिवार रात पुलिस की मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश किठौर निवासी शहजाद पैर में गोली लगने से घायल हो गया। शहजाद पर 11 से अधिक चोरी, लूट व डकैती के मुकदमे दर्ज हैं। शहजाद किठौर थाने का हिस्ट्रीशीटर है। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

एसपी देहात अभिजीत कुमार ने बताया कि अहमदपुरी पुलिया के पास शनिवार रात पुलिस चेकिंग कर रही थी। पुलिस ने बाइक सवार शहजाद को रुकने का इशारा किया था। पुलिस को देखकर शहजाद बाइक लेकर मौके से भागने लगा था। पुलिस ने शहजाद का पीछा शुरू कर दिया था। खुद का घिरता देख शहजाद ने पुलिस पर तमंचे से फायर कर दिया था। शहजाद की गोली से पुलिसकर्मी गोली लगने से बाल-बाल बच गए थे। पुलिस की जवाबी फायरिंग में शहजाद के बाएं पैर में गोली लग गई। पैर में गोली लगने से शहजाद घायल हो गया। पुलिस को शहजाद के पास से एक तमंचा, एक कारतूस व 15 सौ रुपये बरामद हुए। एसपी देहात का कहना है कि बदमाश चोरी के मामले में वांछित चल रहा था। सोमवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed