फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A man allegedly raped a young woman on the pretext of promising her a government job and held her hostage in Delhi.

Meerut News: सरकारी नौकरी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोप, दिल्ली में बंधक बनाकर रखा

Thu, 14 May 2026 09:29 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 09:29 PM IST
विज्ञापन
A man allegedly raped a young woman on the pretext of promising her a government job and held her hostage in Delhi.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। मवाना रोड के एक गांव की युवती ने दिल्ली निवासी एक युवक पर सरकारी नौकरी दिलवाले का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। युवती ने बृहस्पतिवार को एसएसपी ऑफिस में शिकायत दर्ज कराई है। बताया कि नवंबर 2025 में उसकी पहचान सोशल मीडिया के जरिए दिल्ली के एक युवक से हुई थी। आरोपी ने खुद को सरकारी कर्मचारी बताकर उसे सरकारी नौकरी दिलाने का भरोसा दिया था।

नौकरी की तलाश में होने के कारण युवती उसके झांसे में आ गई थी। उसने अपने परिजनों को इस मामले की जानकारी दी थी। मार्च 2026 में आरोपी मेरठ आया और युवती को अपने साथ दिल्ली ले गया। दिल्ली में एक फ्लैट पर ले जाकर आरोपी ने उसे नशीला कोल्ड ड्रिंक पिलाया। आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। उसने युवती के अश्लील वीडियो और फोटो भी अपने मोबाइल में बना लिए थे। होश में आने पर पीड़िता ने आरोपी की इन हरकतों का कड़ा विरोध किया। इसके बाद युवक ने उसे कई दिनों तक उसी फ्लैट में बंधक बनाकर रखा। इस दौरान आरोपी बार-बार युवती के साथ दुष्कर्म करता रहा। नौ मई को युवती किसी तरह आरोपी के चंगुल से छूटकर अपने घर मेरठ पहुंची।
विज्ञापन

घर पहुंचने के बाद युवती ने अपने परिजनों को पूरे मामले की विस्तृत जानकारी दी। बृहस्पतिवार को युवती ने एसएसपी ऑफिस में अपना शिकायती पत्र सौंपा। सीओ सदर देहात सुधीर सिंह का कहना है उन्हें अभी तक शिकायत पत्र नहीं मिला। शिकायत पत्र मिलने के बाद ही मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed