{"_id":"69c3034bbc19b4b61e019fb3","slug":"a-male-skeleton-was-found-near-a-drain-and-a-pack-of-dogs-was-tearing-it-apart-meerut-news-c-14-1-gnd1003-1141362-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: नाले किनारे मिला नर कंकाल, नोच रहा था कुत्तों का झुंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: नाले किनारे मिला नर कंकाल, नोच रहा था कुत्तों का झुंड
विज्ञापन
मेडिकल थाना क्षेत्र में कंकाल मिलने के स्थान को दिखाते छात्र नेता व अन्य। स्रोत स्वयं
- फोटो : samvad
मेडिकल थाना क्षेत्र में सराय काजी गांव के नाले के पास मंगलवार सुबह साढ़े नौ बजे कुत्तों का झुंड एक नर कंकाल को नोच रहा था। सूचना पर बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्रित हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की और कंकाल को कब्जे मेें लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कीर्ति पैलेस चौकी से कुछ दूरी पर नाला है। इस नाले की काफी दिन से सफाई नहीं हुई है। नाले के किनारे घास में मंगलवार सुबह लगभग साढ़े नौ बजे कुत्ते एक नर कंकाल को नोच रहे थे। कुत्तों ने कंकाल को बुरी तरह नोच लिया था। चेहरे पर थोड़ा मांस बचा था। कुछ लोगों का कहना था कि इससे पहले शव नाले किनारे पड़ा था। कुत्ते इसे खींचकर बाहर ले आए थे। पैर नहीं होने के कारण लोगों को बच्चे का शव मिलने की आशंका हुई। इसकी सूचना जैसे आसपास में फैली तो लोग मौके पर एकत्रित होने लगे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल को टेप लगाकर सील कर दिया। इसके बाद फोरेंसिक टीम बुलाकर जांच की गई। पुलिस ने आसपास में शव व कंकाल के अवशेष तलाशने का प्रयास किया।
अजगर के बिल के पास था शव
छात्र नेता विपिन चपराना ने बताया कि लोगों ने नाले किनारे जहां पहले शव या कंकाल पड़ा देखा था उसके पास ही अजगर का बिल है। यहां पहले भी अजगर निकलते रहे हैं। उन्होंने कहा नाले की कई दिन से सफाई नहीं हुई है इससे यहां गंदगी और दुर्गंध फैली हुई है। हालांकि शव यहां कैसे आया यह पुलिस की जांच का विषय है। सराय काजी निवासी ग्रामीण मयंक सैनी ने बताया कि इसी नाले में तीन साल पहले भी एक बच्चे का शव मिला था। उस दौरान भी बच्चे के शव की पहचान नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन
डीएनए जांच होगी : सीओ
सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी ने बताया कि कंकाल नर का है या मादा का, मृतक की आयु कितनी है इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट, हड्डियों की जांच के बाद चलेगा। थाना पुलिस को डीएनए जांच का भी निर्देश दिया है।