{"_id":"69d418a4be43443cfd0ffe4d","slug":"a-letter-was-written-to-the-energy-minister-regarding-broken-roads-and-blocked-sewers-in-shatabdi-nagar-meerut-news-c-72-1-mct1002-151401-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: शताब्दीनगर में टूटी सडकों और ब्लाक सीवर को लेकर उर्जा मंत्री को लिखा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: शताब्दीनगर में टूटी सडकों और ब्लाक सीवर को लेकर उर्जा मंत्री को लिखा पत्र
विज्ञापन
मेरठ। परतापुर इंडस्ट्रियल मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष निपुण जैन ने ऊर्जा राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर, एमडीए अध्यक्ष और नगरायुक्त को पत्र लिखा है। उन्होंने शताब्दीनगर स्थित पंचवटी सड़क की खराब स्थिति से निजात दिलाने की मांग की है।
पत्र में बताया गया कि पंचवटी एन्क्लेव की सड़क बहुत खराब है। सड़कें टूटी हैं, स्ट्रीट लाइटें नहीं जलतीं, जिससे आपराधिक गतिविधियां बढ़ती हैं। नालियां चोक और सीवरेज ठप होने से लगातार जलभराव रहता है। वासू ऑटोमोबाइल शोरूम के पास डिवाइडर पर अतिक्रमण है। शाम को खोखों पर खुलेआम शराब का सेवन होता है। पंचवटी और वृंदावन एन्क्लेव के हजारों प्रतिष्ठित लोगों का शाम को घर से निकलना दूभर हो गया है। आरोप है कि पूर्व में भी शिकायतें की गई थीं, पर समाधान नहीं हुआ। समस्या हल न होने पर वे मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत भेजेंगे।