फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A laborer dies after drowning in river Yamuna in Baghpat

बागपत: यमुना नदी में डूबकर मजदूर की मौत, बेटे ने ऐसे बचाई अपनी जान

Sat, 25 May 2019 07:42 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Sat, 25 May 2019 07:42 PM IST
विज्ञापन
A laborer dies after drowning in river Yamuna in Baghpat
व्यक्ति को नदी से बाहर निकालकर लाते लोग - फोटो : अमर उजाला

बागपत में पाली गांव के जंगल में यमुना नदी पार कर खेत में मजदूरी करने जा रहे अनुसूचित जाति के व्यक्ति की नदी में डूबकर मौत हो गई, जबकि उसके दस साल के बेटे ने वापस बाहर निकल कर जान बचाई। सूचना पर पहुंची पुलिस व गोताखोरों ने गहरे कुंड से मजदूर के शव को बरामद किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन


पाली गांव निवासी बिजेंद्र (34) पुत्र महनती अनुसूचित जाति के परिवार से है। वह मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता था। शनिवार दोपहर डेढ़ बजे वह अपने 10 वर्षीय बेटे बादल के साथ यमुना नदी पार खेत में मजदूरी करने के लिए जा रहे थे। बेटा उसके पीछे-पीछे चल रहा था। वहीं नदी में बीच में जाने के बाद बिजेंद्र अचानक गहरे कुंड में समा गया। पानी में डूबते समय उसने अपने बेटे को वापस भागने को कहा। बेटे ने वापस नदी से बाहर निकल कर जान बचाई और शोर मचा दिया। शोर सुनकर लोगों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन


सूचना पर कोतवाली प्रभारी शिव प्रकाश सिंह गोताखोरों को साथ लेकर नदी पर पहुंचे। गोताखोरों ने एक घंटे बाद गहरे कुंड से युवक के शव को बरामद कर लिया। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। सीओ ओमपाल सिंह ने किसानों से अपील की कि जब तक पानी कम नहीं हो जाता, तब तक नदी पार न करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

बेमौत मर रहे किसान व मजदूर
पाली व काठा गांव के किसानों की हजारों बीघा कृषि भूमि यमुना नदी पार है। हर रोज किसान व मजदूर जान हथेली पर रखकर नदी पार करते है। कई बार बड़ी दुर्घटनाएं हो चुकी है। काठा में नाव पलटने से 19 लोगों की मौत हो गई थी। पिछले माह काठा में नदी में डूबकर मां-बेटी की मौत हो चुकी है। प्रशासन भी समस्या का समाधान नहीं कर रहा। किसान व मजदूर बेमौत मर रहे है।

काठा में तैयार की जा रही नाव
काठा गांव में यमुना नदी किनारे नई नाव तैयार कराई जा रही है। इरशाद ने बताया कि प्रशासन नाव बनवा रहा है ताकि किसानों को नदी पार पहुंचाया जा सके। जल्दी ही नाव बनकर तैयार हो जाएगा।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed