फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A Kalash Yatra was taken out on the occasion of the birth anniversary of Saint Shiromani Guru Ravidas.

Meerut News: संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती पर कलश यात्रा निकाली

Thu, 27 Aug 2026 09:29 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 09:29 PM IST
विज्ञापन
A Kalash Yatra was taken out on the occasion of the birth anniversary of Saint Shiromani Guru Ravidas.
गांव किनानगर में कलश यात्रा निकालते भाजपा पदाधिकारी
मुंडाली। रजपुरा ब्लॉक क्षेत्र के गांव किनानगर में भाजपा के पूर्व विधायक सत्यवीर त्यागी के नेतृत्व में संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज के 650वें जयंती वर्ष के अवसर पर समरसता संकल्प अभियान का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के तहत एक दिव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें पूर्व विधायक ने सिर पर कलश धारण करके कलश यात्रा का शुभारंभ किया। पूर्व विधायक ने कहा कि संत रविदास के विचार समतामूलक समाज की नींव है हम सभी को उनके बताए सामाजिक एकता, समानता और आपसी भाईचारे का संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लेना चाहिए। इस दौरान सिसौली मंडल अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, मोनू कुनकुरा, ऋषि त्यागी, ऋषभ गौतम, सुशील चौहान, विमला जाटव, दुष्यंत तोमर, दीपक राठी आदि भाजपा पदाधिकारी साथ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed