फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A juvenile from a juvenile home who ran away from school was found near the Kali River.

Meerut News: स्कूल से भागा बाल सुधार गृह का किशोर, काली नदी के पास मिला

Fri, 19 Sep 2025 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Sep 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
A juvenile from a juvenile home who ran away from school was found near the Kali River.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


मेरठ। मेडिकल थाना क्षेत्र के एक स्कूल से शुक्रवार को बाल सुधार गृह से पढ़ने आया किशोर दीवार फांदकर भाग गया। सीसीटीवी के माध्यम से पुलिस ने गढ़ रोड स्थित काली नदी के पास किशोर को ढूंढ लिया।
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि सूरजकुंड स्थित बाल सुधार गृह में रहने वाले 15 किशोर मेडिकल थाना क्षेत्र के एक स्कूल में पढ़ाई करने के लिए गाड़ी से आते हैं। कक्षा दो में पढ़ने वाला 12 वर्षीय किशोर स्कूल में शिक्षक से बाथरुम के बहाने क्लास से निकला। इसके बाद स्कूल की दीवार फांदकर भाग गया। इस बारे में तब पता चला, जब दो बजे स्कूल की छुट्टी हुई।
विज्ञापन

इसके बाद स्कूल प्रबंधन और बाल सुधार गृह के अधिकारियों ने इसकी जानकारी मेडिकल पुलिस को दी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से जांच की। गढ़ रोड स्थित काली नदी के पास से किशोर को तलाश कर लिया गया। इसके बाद उसे सूरजकुुंड स्थित बाल सुधार गृह में भेजा गया। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि किशोर मिल गया है। वह दीवार कूदकर स्कूल से भाग गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed