फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A house under construction collapsed, a major accident was averted

Meerut News: निर्माणाधीन मकान गिरा, बड़ा हादसा टला

Tue, 16 Sep 2025 10:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Sep 2025 10:46 PM IST
विज्ञापन
A house under construction collapsed, a major accident was averted
खरखौदा के गांव धनौटा में गिरा निर्माण अधीन मकान
खरखौदा। मंगलवार शाम क्षेत्र के गांव धनौटा में निर्माणाधीन मकान अचानक भरभराकर गिर गया। जिस समय मकान गिरा परिवार के सभी सदस्य बाहर थे। इस कारण बड़ा हादसा टल गया। हालांकि मकान गिरने का अभी कोई कारण पता नहीं लग सका।
विज्ञापन

धनौटा निवासी सुनील पुत्र जयवीर सिंह के अनुसार करीब एक माह पूर्व उसने मकान का निर्माण शुरू किया था। एक सप्ताह पूर्व ही मकान का कार्य पूर्ण हुआ था। जयवीर ने नीचे मकान बनाने के बाद ऊपर की मंजिल का भी निर्माण कराया था, लेकिन अब मकान पर प्लास्टर का कार्य होना था। पूरा मकान गाटर पटिया पर टिका था। मंगलवार शाम अचानक पूरा मकान भरभरा कर गिर गया। मकान में नीचे खड़ा ट्रैक्टर व अन्य सामान दब गया। हादसे के समय सुनील, उसका भाई अंकित, पत्नी रीना व उसके बच्चे सभी मकान के बाहर पशुओं को चारा डालने में लगे थे। सुनील का दिव्यांग भाई अनिल मकान के बाहर चारपाई पर बैठा था। दोनों मंजिल का इतना मलबा गिर गया। यदि मकान के अंदर कोई भी सदस्य होता तो जीवित नहीं बचता। सूचना मिलते ही खरखौदा पुलिस भी मौके पर पहुंची। मकान गिरने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed