फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: History-Sheeter Shoots Class 12 Student, Dies by Suicide; Incident Captured on CCTV

Meerut: 12वीं की छात्रा को तीन गोलियां मारने के बाद हिस्ट्रीशीटर ने की खुदकुशी, CCTV में कैद वारदात

Thu, 30 Jul 2026 12:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Thu, 30 Jul 2026 12:22 AM IST
सार

Meerut News: मेरठ के डिफेंस एन्क्लेव में हिस्ट्रीशीटर आदित्य प्रधान ने 12वीं की छात्रा को तीन गोलियां मारने के बाद खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। CCTV में पूरी वारदात कैद हुई। छात्रा की हालत गंभीर है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Meerut News: History-Sheeter Shoots Class 12 Student, Dies by Suicide; Incident Captured on CCTV
मौके पर पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के कंकरखेड़ा में डिफेंस एन्क्लेव में मंगलवार शाम जोनल पार्क के पास शिवलोकपुरी निवासी हिस्ट्रीशीटर आदित्य प्रधान (22) ने न्यू गोविंदपुरी निवासी 12वीं की छात्रा अनुष्का (19) को तीन गोलियां मारीं। इसके बाद आरोपी ने खुद भी सीने में दो गोलियां मारकर खुदकुशी कर ली। सिर में एक और पेट में दो गोलियां लगने से अनुष्का लहूलुहान होकर गिर पड़ी। उसका सुभारती अस्पताल में इलाज चल रहा है और हालत चिंताजनक बताई गई है।

विज्ञापन


एसएसपी अविनाश पांडेय, एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले, कंकरखेडा़ थाना पुलिस और फोेरेंसिक टीम ने पहुंचकर जांच की। पुलिस ने दो अवैध पिस्टल और पांच कारतूस के खोखे बरामद किए। आदित्य और अनुष्का एक दूसरे से परिचित थे और उनमें वारदात से पहले दस मिनट तक विवाद हुआ था।

विज्ञापन

कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र की पॉश कॉलोनी डिफेंस एन्क्लेव में मंगलवार शाम चार बजे ताबड़तोड़ पांच गोलियों की आवाज सुनकर निवासी सहम गए। पार्क में टहल रहे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोग अपने घरों से बाहर निकले तो आदित्य प्रधान और अनुष्का जोनल पार्क के पास सड़क पर लहूलुहान हालत में जमीन पड़े थे। कुछ देर में ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। निवासियों ने डायल-112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तब तक आदित्य की मौत हो चुकी थी। अनुष्का को कैलाशी अस्पताल ले जाया गया। यहां से उसे सुभारती रेफर कर दिया गया।

एसपी सिटी ने बताया कि शिवलोक पुरी निवासी आदित्य ने वर्ष 2025 में आईटीआई की पढ़ाई की थी। उस पर छह से अधिक जानलेवा हमले समेत हथियार तस्करी की प्राथमिकी दर्ज हैं। वह कंकरखेड़ा थाने का हिस्ट्रीशीटर था। गत 16 जून को वह जमानत पर जेल से बाहर आया था। वह अनुष्का को लगभग तीन साल से जानता था। जेल से आने के बाद से वह छात्रा से बात करने का प्रयास कर रहा था। छात्रा ने उससे बात करने से मना कर दिया था।
आदित्य ने छात्रा को बुधवार शाम डिफेंस एन्क्लेव के जोनल पार्क के पास बुलाया था। छात्रा स्कूटी से और आदित्य बाइक से यहां पहुंचा था। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि दोनों के बीच किसी बात पर करीब दस मिनट तक नोकझोंक और कहासुनी हो रही है। इसी बीच आदित्य ने पिस्टल निकालकर अनुष्का को तीन गोलियां मार दीं। इसके बाद आरोपी ने खुद के सीने में दो गोलियां मारकर खुदकुशी कर ली।
 

मोबाइल लिए कब्जे में, परिजनों से पूछताछ कर रही पुलिस
पुलिस ने मौके से अनुष्का और आदित्य के मोबाइल, उनकी स्कूटी व बाइक भी कब्जे में लिए हैं। पुलिस इनकी पड़ताल कर रही है। इसके अलावा पुलिस परिजनों से पूछताछ कर वारदात का सही कारण पता लगाने का प्रयास कर रही है।

दोनोें के घर एहतियातन पुलिस बल तैनात
आदित्य और अनुष्का का घर डिफेंस एन्क्लेव से लगभग तीन किमी दूर हैं। दोनों की कॉलोनियां आसपास हैं। दोनों अनुसूचित जाति के हैं। पुलिस ने एहतियातन दोनों के घर के बाहर पुलिस बल तैनात कर दिया है। एसपी सिटी ने बताया कि इस मामले में देर रात तक छात्रा के परिजनों ने तहरीर नहीं दी है। जल्द तहरीर लेकर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

पॉश कॉलोनी की सुरक्षा रामभरोसे, थाना पुलिस ने नहीं की सुनवाई
डिफेंस एन्क्लेव में कई हाईप्रोफाइल लोग रहते हैं। इसके बावजूद यहां की सुरक्षा रामभरोसे हैं। निवासी महेश ने एसपी सिटी को बताया कि पार्क के पास शाम होते ही युवकों के झुंड अलग-अलग ग्रुप में खड़े हो जाते है। इस कारण लोगों को सड़क पर निकलना भी मुश्किल हो जाता है। इसकी थाने पर शिकायत की थी लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। एसपी सिटी ने थाना प्रभारी को पुलिस गश्त बढ़ाने का निर्देश दिया।

कांवड़ यात्रा मेें कड़ी सुरक्षा के बीच दो पिस्टल लेकर कैसे पहुंच गया आरोपी
पुलिस अधिकारी कई दिन से कांवड़ यात्रा के दौरान कड़ी सुरक्षा की तैयारियों में जुटे हैं। यात्रा को लेकर वेस्ट यूपी में अलर्ट है। जगह-जगह बैरिकेड लगाए गए हैं। प्रमुख चौराहों और मार्गों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। इसके बावजूद आरोपी दो-दो अवैध पिस्टल लेकर कैसे पहुंच गया। उसे कहीं रोका क्यों नहीं किया। आरोपी की कहीं भी चेकिंग क्यों नहीं की गई। इससे पुलिस सुरक्षा पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed