फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   a head constable died by bullet which comes out insas

गश्त से लौटे सिपाही की इंसास से गोली चलने से हो गई मौत

Mon, 08 Jun 2020 01:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
a head constable died by bullet which comes out insas
सकौती में हेड कांस्टेबल की मौत के बाद मौके पर जांच करती फोरेंसिक टीम। - फोटो : LAWARD
दौराला (मेरठ)। दौराला थाना क्षेत्र की सकौती चौकी पर शनिवार देर रात इंसास से गोली चलने पर हेड कांस्टेबल की मौत हो गई। गोली की आवाज सुनकर पुलिसकर्मी पहुंचे तो खून से लथपथ हेड कांस्टेबल का शव पड़ा हुआ था। सूचना पर पहुंचे अधिकारियों ने घटना की जानकारी ली। वहीं, फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन

बुलंदशहर के थाना बीबीनगर निवासी हीरालाल (52) पुत्र मूलचंद सकौती चौकी पर डेढ़ साल से तैनात था। शनिवार देर रात हीरालाल, होमगार्ड वेदप्रकाश के साथ गश्त कर चौकी पर लौटा था। दोबारा गश्त पर जाने से पहले उसने होमगार्ड से चाय बनाने के लिए कहा। वेदप्रकाश चाय बनाने चला गया और हीरालाल बाहर बेंच पर बैठा रहा। थोड़ी ही देर में गोली की आवाज आई तो वेदप्रकाश बाहर दौड़ा। बाहर खून से लथपथ हीरालाल का शव देख उसके होश उड़ गए। हेड कांस्टेबल के सिर में गोली लगी थी। सूचना पर पहुंचे एसपी सिटी अखिलेश नारायण और सीओ जितेंद्र सरगम ने घटना की जानकारी ली। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने इंसास को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने रात में ही हेड कांस्टेबल के परिजनों को सूचना दे दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रात में ही परिजन मोर्चरी पहुंच गए। परिजनों का रो रोकर बुराहाल था।
विज्ञापन

नहीं मिली गोली
जिस बेंच पर हीरालाल बैठा था उसके ऊपर छज्जा था। गोली हीरालाल के सिर से पार होकर छज्जे में जा लगी। पुलिस ने गोली को काफी ढूंढने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। गनीमत यह रही कि इंसास राइफल ऑटोमैटिक पर नहीं लगी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच दिन पहले की थी बेटी की सगाई
हेड कांस्टेबल हीरालाल की शादी मवाना थाना क्षेत्र के मटौरा गांव निवासी बाला से हुई थी। उनके दो बेटी बलवंत कौर, कुलवंत कौर और तीन बेटे हरेंद्र, जितेंद्र व केशव है। हीरालाल ने पांच दिन पहले ही बेटी बलवंत कौर की सगाई की थी। वह तीन दिन पहले ही बीबीनगर से सकौती चौकी पर ड्यूटी पर लौटा था। सकौती चौकी पर तैनात सिपाहियों व होमगार्ड का कहना है कि घर से आने के बाद हीरालाल काफी खुश था।

चल रही जांच
हेड कांस्टेबल की संदिग्ध परिस्थिति में इंसास राइफल से गोली चलने से मौत हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। - अखिलेश नारायण सिंह, एसपी सिटी मेरठ

इंसास की गोली चलने से मरे हेड कांस्टेबल हीरालाल का फाइल फोटो।

इंसास की गोली चलने से मरे हेड कांस्टेबल हीरालाल का फाइल फोटो।- फोटो : LAWARD

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed