फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A handicapped person was beaten up for asking money for tea

चाय के पैसे मांगने पर दिव्यांग को पीटा

Mon, 30 Jun 2025 02:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jun 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
A handicapped person was beaten up for asking money for tea
जानीखुर्द। दिल्ली-दून बाईपास पर एक विश्वविद्यालय के पास रविवार की सुबह एक व्यक्ति ने चाय के पैसे मांगने पर एक दिव्यांग दुकानदार को लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। घटना की लिखित शिकायत करने के बावजूद पुलिस कार्रवाई न कर उल्टे पीड़ित पर ही समझौता करने का दबाव बना रही है।
विज्ञापन

गॉडविन काॅलोनी निवासी ज्ञानेंद्र पुत्र महाराज सिंह दिव्यांग है। वह सुभारती विवि क्षेत्र में चाय की दुकान कर परिवार का पालन पोषण कर रहा है। रविवार की दोपहर क्षेत्र का एक व्यक्ति चाय पीने दुकान पर पहुंचा। चाय पीने के बाद ज्ञानेंद्र ने पैसे मांगे तो व्यक्ति ने ज्ञानेंद्र को गिराकर लाठी-डंडों से उसकी जमकर पिटाई करते हुए घायल कर दिया। राहगीरों ने ज्ञानेंद्र को आरोपी के कब्जे से किसी प्रकार छुड़ाया। घटना की लिखित शिकायत सुभारती चौकी पुलिस पर की गई। आरोप है कि चौकी पुलिस आरोपी व्यक्ति से साठगांठ कर उल्टे ज्ञानेंद्र पर ही समझौते का दबाव बना रही है। सीओ सरधना संजय कुमार जायसवाल ने घटना की जानकारी से इन्कार किया है। उन्होंने जांच करवाकर कार्रवाई करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed