फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A grand Kalash Yatra was taken out before the Katha in Chandlok Colony.

Meerut News: चंदलोक कॉलोनी में कथा से पूर्व भव्य कलश यात्रा निकाली

Fri, 05 Dec 2025 05:08 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Dec 2025 05:08 PM IST
विज्ञापन
A grand Kalash Yatra was taken out before the Katha in Chandlok Colony.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

मेरठ। साबुन गोदाम चंद्रलोक कॉलोनी स्थित पार्क में श्रीमद्भागवत कथा कलश यात्रा के साथ शुरू हुई। प्रीति गर्ग, विभा तिवारी, अंजू शर्मा, सुनीता सैनी, शुभी सहित 51 महिलाएं पीतांबर वस्त्र धारण कर चल रही थीं।
शिव हरि मंदिर से यह यात्रा शुरू हुई। इसमें कथा व्यास आचार्य जनार्दन तिवारी रथ पर विराजमान रहे। आयोजकों में शामिल सचिन गुप्ता ने बताया कि यह कथा व्यास की 336वीं कथा है। इससे पूर्व वह नेपाल, कनाडा, इंडोनेशिया में कथा प्रसंग सुना चुके हैं। मलियाना फाटक, साबुन गोदाम सहित अन्य क्षेत्रों में यात्रा का स्वागत किया गया।
विज्ञापन

यात्रा कथा स्थल चंद्रलोक में संपन्न हुई। मुख्य यजमान जयभगवान मित्तल रहे। कथा व्यास ने प्रथम दिन कथा का महत्व बताया। कथा में राजेंद्र उपाध्याय, अरविंद गुप्ता, सचिन कुमार गुप्ता, नवनीत गुप्ता, सेंसरपाल, केके गुप्ता, गुलजारी लाल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed