फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A grand gathering of alumni will take place at Meerut College on December 23.

Meerut News: मेरठ कॉलेज में 23 दिसंबर को जुटेगा पुरातन छात्रों का महाकुंभ

Sun, 18 Oct 2026 07:23 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 07:23 PM IST
विज्ञापन
A grand gathering of alumni will take place at Meerut College on December 23.
चौधरी चरण सिंह जयंती पर होगा पुरातन छात्र सम्मेलन, देश-विदेश से पहुंचेंगे पुरातन छात्र
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। मेरठ कॉलेज में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर 23 दिसंबर को पुरातन छात्र सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन को व्यापक स्वरूप देने की तैयारी की जा रही है। सम्मेलन में देश-विदेश में विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत पूर्व विद्यार्थियों को आमंत्रित किया जाएगा।
कॉलेज के प्राचार्य प्रो. नीरज कुमार ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए डॉ. भूपेंद्र सिंह को संयोजक नियुक्त किया है। उन्हें सम्मेलन की रूपरेखा तैयार करने, पुरातन छात्रों से संपर्क स्थापित करने और आयोजन की व्यवस्थाओं के समन्वय की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कॉलेज प्रबंध समिति के सचिव विवेक कुमार गर्ग ने सम्मेलन की तैयारियों का जायजा लिया और आयोजन को सुव्यवस्थित बनाने के लिए दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने समयबद्ध तैयारी तथा अधिक से अधिक पुरातन छात्रों की सहभागिता करने पर जोर दिया। कॉलेज के प्रेस प्रवक्ता प्रो. चंद्रशेखर भारद्वाज ने बताया कि वर्ष 1892 में स्थापित मेरठ कॉलेज का इतिहास शिक्षा, शोध और सामाजिक जीवन में योगदान देने वाली अनेक प्रतिष्ठित हस्तियों से जुड़ा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलेज के प्रमुख पुरातन छात्रों में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. मुरली मनोहर जोशी, न्यायमूर्ति जगमोहनलाल सिन्हा, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, सर्वोच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति पंकज मित्तल तथा कवि डॉ. हरिओम पंवार जैसी हस्तियों के नाम उल्लेखनीय हैं।

इन व्यक्तित्वों की उपलब्धियां संस्थान की ऐतिहासिक पहचान और शैक्षिक विरासत को रेखांकित करती हैं। प्रस्तावित सम्मेलन में पुरातन छात्रों के अनुभवों, उपलब्धियों और संस्थान से उनके संबंधों को साझा करने का अवसर मिलेगा। इसके माध्यम से वर्तमान विद्यार्थियों को विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ने की प्रेरणा देने तथा कॉलेज के विकास में पूर्व विद्यार्थियों की सहभागिता को प्रोत्साहित करने की भी योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed