{"_id":"5ad5b0324f1c1ba1098b5004","slug":"a-girl-was-raped-for-three-years-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: शादी का झांसा देकर दो युवतियों से बलात्कार, बनाई अश्लील वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: शादी का झांसा देकर दो युवतियों से बलात्कार, बनाई अश्लील वीडियो
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Updated Wed, 18 Apr 2018 11:40 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी का झांसा देकर दो युवतियों से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। दरिंदा तीन साल से युवती के साथ दरिंदगी कर रहा था जानिए पूरा मामला...
विज्ञापन
यह घटना उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले की है। यहां लिसाड़ी गेट पुलिस के अनुसार पीड़ित युवती ने बताया कि उसका वसीम नाम के युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। तीन साल से वसीम शादी का झांसा देकर उससे दुष्कर्म कर रहा था। मंगलवार को उसकी उससे शादी तय हो गई थी। लेकिन आरोपी युवक शादी तोड़कर दूसरी जगह बारात लेकर जा रहा है। युवती ने सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला से मिलकर प्रेमी की शादी रुकवाने की मांग की।
विज्ञापन
पढ़ें : उन्नाव जैसा एक और मामला, महिला ने सुसाइड नोट में लिखा कुछ ऐसा, पढ़कर पैरों तले खिसक गई जमीन
विज्ञापन
सीओ का कहना है कि आरोपी वसीम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं, कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवती निजी कंपनी में जॉब करती है। आरोप है कि गंगानगर निवासी एक युवक शादी का झांसा देकर उसे परतापुर के एक होटल में ले गया और दुष्कर्म किया। आरोपी ने उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली और करीब पांच साल से उसका उत्पीड़न करता आ रहा। अब प्रेमी ने शादी करने से इंकार करते हुए वीडियो नेट पर डालने की धमकी दी। सीओ कोतवाली के अनुसार तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/