फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A girl was raped at gunpoint and blackmailed with the threat of making the video viral

युवती से तमंचे के बल पर दुष्कर्म, वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेलिंग

Thu, 22 May 2025 02:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 22 May 2025 02:57 AM IST
विज्ञापन
A girl was raped at gunpoint and blackmailed with the threat of making the video viral
मेरठ। लिसाड़ी गेट के एक आरोपी ने एक युवती से उसके घर में घुसकर तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया। आरोपी ने पीड़िता की वीडियो वायरल बना ली और वायरल करने की धमकी देकर सोमवार को फिर से होटल में बुलाकर दुष्कर्म किया। आरोपी पीड़िता को लगातार ब्लैकमेल कर रहा है। पीड़िता ने बुधवार को आरोपी के खिलाफ एसएसपी ऑफिस पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी ने थाना पुलिस को जांच कर कार्रवाई का आदेश दिया है।
विज्ञापन

शहर की एक कॉलोनी निवासी युवती ने एसएसपी डॉ. विपिन ताडा को शिकायत करते हुए बताया कि कुछ दिन पूर्व वह घर पर अकेली थी। इसी बीच पड़ोस में रहने वाला एक आरोपी जबरन उसके घर में घुस गया। आरोपी ने तमंचे के बल पर युवती से दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने युवती के अश्लील फोटो व वीडियो बना लिए थे। पीड़िता के अनुसार आरोपी अश्लील फोटो व वीडियो के आधार पर कई बार दुष्कर्म कर चुका है। पीड़िता का आरोप है कि सोमवार को आरोपी ने फोन कर युवती को एक मंडप के पास बुलाया और वीडियो व फोटो वायरल करने की धमकी दी। आरोप है कि आरोपी उसे जबरन एक होटल में ले गया और दुष्कर्म किया। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर पुलिस जांच कर रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। होटल के फुटेज की भी जांच होगी।
विज्ञापन

-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed