थाने में युवती ने ऐसा क्या कहा... अफसरों के भी पैरों तले जमीन खिसक गई
एक युवती ने थाने में अपनी मां के सामने कहा, प्रेमी के सिवा मेरा कोई नहीं, मैं शादी भी उन्हीं से करूंगी। इस दौरान प्रेमिका शादी की जिद पर अड़ी रही। थाने में जमकर हुआ हंगामा। जानिए पूरा मामला...
दरअसल, मामला उत्तर प्रदेश के बिजनौर शहर का है। यहां मंडावर में प्रेमी से शादी करने के लिए एक युवती थाने में पुलिस की शरण में पहुंच गई। पता चलने पर युवती व उसके प्रेमी के परिजन भी मौके पर आ गए। देर रात तक दोनों पक्षों में इस बात पर बहस चलती रही। पुलिस ने मामले में प्रेमी के पिता सहित तीन का शांतिभंग में चालान किया है और 16 के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की है। पुलिस युवती को कोर्ट में पेश करने की बात कह रही है।
क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवती रविवार रात थाने पहुंच गई। युवती ने बताया कि वह और उसके घर के सामने रहने वाला युवक एक-दूसरे से प्यार करते हैं। कई साल से उनका प्रेम प्रसंग चल रहा है। उसका प्रेमी दिल्ली में काम करता है।
पढ़ें : युवती का थाने में हंगामा, बोली- मैंने शादी कर ली है, धर्म परिवर्तन भी करूंगी
युवती ने बताया कि उसके घरवाले उसकी शादी कहीं और कर रहे हैं। वह अपने प्रेमी के अलावा और किसी से शादी नहीं करेगी। युवती के थाने में होने का पता चलने पर उसके परिजन, प्रेमी व उसके परिजन भी थाने पहुंच गए। प्रेमी पक्ष दोनों की शादी कराने पर अड़ गया, जबकि युवती पक्ष इसके लिए तैयार नहीं हुआ।
युवती की मां ने थाने में ही जहर खाने की चेतावनी दी तो युवती ने कहा कि उसे अपने प्रेमी के अलावा और किसी से मतलब नहीं है। पूरी रात दोनों पक्षों के बीच थाने में नोकझोंक होती रही। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए युवती के चचेरे भाई, उसके प्रेमी के पिता और एक अन्य का शांतिभंग में चालान किया है। इसके अलावा दोनों पक्षों के 16 लोगों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की है।
एसओ जसवीर सिंह का कहना है कि युवती को कोर्ट के सामने पेश किया जा रहा है। कोर्ट का निर्णय ही मान्य होगा।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/