फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A gang involved in fraud in the name of selling goods online was caught.

Meerut News: ऑनलाइन सामान बेचने के नाम पर ठगी करने वाला गिरोह दबोचा

Tue, 17 Feb 2026 02:53 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
A gang involved in fraud in the name of selling goods online was caught.
मेरठ। मुंडाली व साइबर पुलिस ने रविवार को ऑनलाइन सामान बेचने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह को धर दबोचा। आरोपियों ने फेसबुक व अन्य सोशल मीडिया पर अलग-अलग अकाउंट बना रखे थे। पीड़ित सस्ते दामों के झांसे के लालच में आकर आरोपियों से संपर्क करते थे और ठगी का शिकार होते थे। पकड़े गए आरोपियों की पहचान मुंडाली निवासी सलमान, सलीम, मतलूब और जीशान के रूप में हुई। आरोपियों के पास से पुलिस को मोबाइल के अलावा अन्य सामान बरामद हुआ। पुलिस ने चोरों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

एसएसपी अविनाश पांडे ने बताया कि साइबर पुलिस को कुछ दिन पूर्व जानकारी हुई की चार आरोपियों द्वारा सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट बना रखा है। आरोपी फेसबुक व इंस्टाग्राम पर फर्जी आइडी बनाकर पहले से अपलोड वीडियो-फोटो डाउनलोड कर अपने नंबर के साथ पोस्ट कर देते थे। ग्राहक आरोपियों से संपर्क करते तो व्हाट्सएप पर सामान को तस्वीरें भेजकर गूगल पे और फोन पे से भुगतान ले लेते, लेकिन माल कभी नहीं भेजते थे। आरोपियों ने पूरे देश में अपना नेटवर्क फैला रखा है। रविवार को साइबर पुलिस ने स्थानीय पुलिस की मदद से आरोपियों की घेराबंदी की। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ लिया। पुलिस को आरोपियों से कई कंपनी के नौ मोबाइल, लोहे व कांच के झूमर, कांच की बॉल, फूलों की लकड़ी व अन्य डेकोरेशन का सामान बरामद हुआ। एसएसपी का कहना है कि आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed