फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A formal complaint has been lodged regarding the vandalism of vehicles by youths on motorcycles.

Meerut News: बाइक सवारों युवकों द्वारा वाहनों में तोड़फोड़ करने के मामले में दी तहरीर

Tue, 07 Jul 2026 09:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 09:57 PM IST
विज्ञापन
A formal complaint has been lodged regarding the vandalism of vehicles by youths on motorcycles.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मवाना। सोमवार देर रात मिल बाईपास पर मोहल्ला कल्याण सिंह में खड़ी कारों व स्कूटी को दो बाइकों पर सवार पांच लोगों द्वारा क्षतिग्रस्त किए जाने के मामले में वाहन मालिकों ने तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक आरोपी की पहचान कर ली है लेकिन आरोपी पुलिस के हाथ नहीं आ सका है।
सोमवार रात करीब 8:30 बजे के आसपास दो बाइकों पर सवार पांच युवक हाथों में लाठी-डंडे और धारदार हथियार लेकर मिल बाईपास रोड स्थित एक बस्ती में पहुंंचे। उक्त युवक नशे की हालत में बताए गए हैं। युवकों ने सांप्रदायिक भाषा का प्रयोग करते हुए वहां खड़ी दो कारों और एक स्कूटी में तोड़फोड़ करते हुए क्षतिग्रस्त कर दी। लोगों को आते देख आरोपी हथियार लहराते हुए भाग गए थे।
विज्ञापन

इस घटना में मोहल्ला कल्याण सिंह निवासी मोहम्मद नसीम के घर के बाहर खड़ी कार, शान मोहम्मद की गली के बाहर खड़ी कार व मोहम्मद साकिब की स्कूटी में बाइक सवार युवकों द्वारा तोड़फोड़ की गई। पीड़ितों ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ पंकज लवानिया का कहना है कि तीनों घटनाओं को बाइक सवार पांच युवकों ने ही अंजाम दिया। जिनमें से सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक की पहचान कर ली गई है। जिसके परिजनों को पूछताछ के लिए थाने पर बैठाया हुआ है। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। वाहनों में तोड़फोड़ के मामले में तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कराई जा रही है। वहीं तमंचे लहराने के मामले में पुलिस की ओर से प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।

----------
दो अन्य स्थानों पर भी की वारदात
मिल बाईपास पर वाहनों को क्षतिग्रस्त करने वाले युवकों ने पहले मेरठ रोड स्थित एक मंडप में बने स्विमिंग पूल में शराब पीकर तमंचे लहराए थे। किसी ने इसका वीडियो पुलिस को दे दिया था। पुलिस ने मंडप संचालक से पूछताछ करने के बाद वहां के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में ले ली। इसके बाद मिल बाईपास पर ही बाइक सवारों ने गांव पलड़ा निवासी यश को भी मारपीट कर घायल कर दिया था। जिसे पुलिस ने इलाज के लिए सीएचसी भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed