फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A fight broke out between the families of the couple who had gone to search for the eloping couple.

Meerut News: प्रेमी युगल को ढूंढने पहुंचे युगल के परिजनों में मारपीट

Fri, 06 Feb 2026 10:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Feb 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
A fight broke out between the families of the couple who had gone to search for the eloping couple.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दौराला (मेरठ)। मटौर गांव में शुक्रवार सुबह प्रेमी युगल के परिजनों और रिश्तेदारों में गाली गलौज और जमकर मारपीट हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी लेते हुए एक युवक को हिरासत में ले लिया।
मुजफ्फरनगर निवासी एक युवती और थाना फलावदा के नगलाशेखू गांव निवासी एक युवक के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों कुछ दिन पहले एक साथ कहीं चले गए थे। युवती के परिजनों ने मामले में युवक पर युवती को बहला फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह युवती के परिजन प्रेमी युगल को तलाशते हुए मटौर गांव में युवक की बुआ के घर पहुंचे। यहां युवती के परिजनों को युवक के पिता और मां मिल गए। इस पर प्रेमी युगल के परिजनों में गाली गलौज और मारपीट हो गई। बीचबचाव के लिए आए युवक के फूफा के साथ भी मारपीट की गई। सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर युवक के माता-पिता भाग निकले। पुलिस ने मौके से एक युवक को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल का कहना है कि युवती के परिजनों ने मुजफ्फरनगर पुलिस और स्थानीय थाना पुलिस को कोई सूचना नहीं दी थी। मामले में दोनों पक्षों की ओर से कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed