{"_id":"6986155863b23de5610aea1a","slug":"a-fierce-stone-pelting-incident-occurred-between-two-groups-in-murlipur-following-a-dispute-involving-children-meerut-news-c-72-1-mct1011-148427-2026-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: मुरलीपुर में बच्चों के विवाद में दो पक्षों में हुआ जमकर पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: मुरलीपुर में बच्चों के विवाद में दो पक्षों में हुआ जमकर पथराव
Sat, 07 Feb 2026 02:50 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Sat, 07 Feb 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
कंकरखेड़ा (मेरठ)। थाना क्षेत्र की रोहटा रोड पर मुरलीपुर गुलाब गांव में शुक्रवार दोपहर बच्चों के विवाद में दो पक्षों में मारपीट के बाद पथराव हो गया। घटना का वीडियो एक पक्ष ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस वीडियो के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है।
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि मुरलीपुर गुलाब गांव निवासी नाजिम के परिवार का एक बच्चा शुक्रवार दोपहर दुकान पर सामान लेने के लिए गया। रास्ते युसुफ पक्ष के एक बच्चा मिल गया। यहां दोनों बच्चों में मारपीट हो गई। ग्रामीणों ने दोनों बच्चों को अलग किया। युसुफ पक्ष के बच्चे ने दूसरे बच्चे को डंडा मार दिया। बच्चे ने घर जाकर मामले की जानकारी दी। इसके बाद नाजिम पक्ष के लोग एकत्र होकर युसुफ के घर पहुंचे।
दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। कुछ ही देर में दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट के दौरान दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर पथराव कर दिया। पथराव के दौरान आसपास के क्षेत्र में भगदड़ मच गई। अन्य ग्रामीणों ने घर में घुसकर जान बचाई। एक महिला ने मारपीट व पथराव का वीडियो मोबाइल से बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। नाजिम व युसूफ पक्ष ने थाने पर एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगाते हुए तहरीर दी। एसपी सिटी का कहना है कि वायरल वीडियो व तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।