फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   A female student reached the police station and accused a young man of molestation; an FIR has been registered.

Meerut News: छात्रा ने थाने पहुंचकर युवक पर लगाया छेडछाड़ का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

Thu, 23 Jul 2026 11:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
A female student reached the police station and accused a young man of molestation; an FIR has been registered.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र निवासी बीबीए की छात्रा ने कालेज के रास्ते पर युवक द्वारा छेड़छाड़ कर परेशान करने का आरोप लगाया है। बताया कि कंकरखेड़ा-रोहटा बाईपास क्षेत्र निवासी युवक पिछले काफी समय से कॉलेज के बाहर खड़ा होकर उसका और उसकी सहेली का पीछा करता है। युवक दोनों पर अशोभनीय टिप्पणी करने के साथ छेड़छाड़ और अश्लील कमेंट करता है।
परतापुर थाने में पीड़ित छात्रा ने बताया कि कॉलेज आते-जाते समय आरोपी युवक द्वारा पीछा कर परेशान किए जाने से तंग आकर उसने मामले की जानकारी परिजनों को दी। इसके बाद परिजन परतापुर थाने पहुंचे और आरोपी युवक के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। परिजनों ने बताया कि छात्रा कालेज जाने से भी कतरा रही है
विज्ञापन

सीओ ब्रह्मपुरी रामप्रकाश ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एंटी रोमियो टीम को लगाया गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed